फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: चंडीगढ़ पुलिस का निर्मम चेहरा, युवक को पिटते देख नहीं निकले गाड़ी से

Sat, 23 Dec 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
Chandigarh Sector 30
एक युवक को सरेराह पीटा गया फिर उसके सिर पर गमला फोड़ दिया लेकिन पुलिसवाले कार में बैठे सिर्फ देखते रहे...
विज्ञापन

2 of 8
Sector 30 chandigarh crime
मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-30 का है, जहां एक स्कूल के सामने जाम छलकर रहे थे। एक दोस्त की बर्थडे पार्टी की खुशी के दौरान दूसरे ग्रुप से बहस हो गई। दूसरी तरफ भी नशे का सरूर था तो बहस झगडे़ में बदल गई। सूचना पाकर पीसीआर भी आई, लेकिन पुलिस कर्मियों के सामने गमला मारकर एक युवक का सिर फोड़ा गया। दूसरे के सिर में बोतल मारी गई, नाक की हड्डी तक टूट गई, लेकिन पुलिस कर्मी हूटर बजाकर मूक दर्शक बने रहे। 
विज्ञापन

3 of 8
Chandigarh Sector 30
दरअसल, मंगलवार को सेक्टर-29 निवासी निशु का बर्थडे था। निशु की बर्थडे पार्टी मनाने के लिए उसके दोस्त सेक्टर-30 की वाइन शॉप पर जमा हुए। यहां पर पार्टी में कुछ देर बाद खालसा स्कूल के बाहर जाम छलकाने लगे। यहां पर सभी दोस्त शराब पीकर नशे में चूर हो गए तो किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। दोस्तों के दो ग्रुप बन गए और एक तरफ निशु, उसका दोस्त दिनेश मंडल और सूरज थे, जबकि दूसरी तरफ सेक्टर-30 निवासी राहुल उर्फ चामुंडा, पुनित उर्फ मच्छर, अतुल और माजिद व अन्य।

4 of 8
Sector 30 chandigarh crime
सभी झगड़ते हुए सेक्टर-30 के रिहायशी इलाके में पहुंच गए। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। पत्थर घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों पर लगे और उनके शीशे टूट गए। शोर सुनने के बाद आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान राहुल गुट नेे दिनेश गुट को जमकर पीटा। शराब की खाली बोतल से सूरज के सिर पर भी वार किया गया। दिनेश की आंख के पास चाकू से भी हमला किया गया। किसी ने इस वारदात को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत दी। 
विज्ञापन

5 of 8
Sector 30 chandigarh crime
सूचना पाते ही तुरंत पीसीआर की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, लेकिन आरोपी पुलिस को देख भी नहीं डरे और पुलिस के सामने ही दिनेश के सिर में एक आरोपी ने गमला मारा। राहुल ग्रुप ने बीच सड़क पर जमकर तांडव किया, लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी रही। कुछ देर बाद जब मौके पर पुलिस बल बढ़ा तो हमलावर पुलिस के सामने ही मौके से फरार हो गए। घायल निशु, दिनेश और सूरज को सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन

6 of 8
Sector 30 chandigarh crime
निशु को तो बुधवार को ही छुट्टी मिल गई थी, लेकिन दिनेश और सूरज को वीरवार को रिलीव किया गया। सूरज के सिर में 12 टांके लगे हैं। जबकि दिनेश के सिर में गमले से लगी चोट के बाद दस टांके लगे और उसके नाक की हड्डी टूट गई, जिसका ऑपरेशन बाद में होगा। हालांकि चार आरोपी राहुल उर्फ चामुंडा, पुनित उर्फ मच्छर, अतुल और माजिद गिरफ्तार कर लिए गए थे और जेल भेज दिया गया था। लेकिन अब फिर से प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 8
Sector 30 chandigarh crime
पहले थी कमजोर धाराएं, एमएलआर के बाद मजबूत की
घायलों की शिकायत के मुताबिक पहले कमजोर धाराओं में केस दर्ज किया था। पहले आईपीसी की धारा 323 (चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से दबोचना), 506 (जान से मारने की धमकी) और 34 (किसी अपराध में दो से ज्यादा लोगों की भूमिका) लगी थी। जबकि अब मेडिकल लीगल रिपोर्ट आने के बाद धारा 324 (खतरनाक हथियार से गंभीर चोट पहुंचाना) और 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) जोड़ी गई है। हालांकि डॉक्टरों की रॉय के बाद अगर जख्म का प्रभाव पता चला तो इसमें आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) भी लग सकती है।
विज्ञापन

8 of 8
Sector 30 chandigarh crime
बर्थडे पार्टी में शामिल दो गुट आपस में भिड़े थे। चारों आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए थे, लेकिन अब मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद नई धारा लगा दी गई है। आरोपियों को फिर से प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा।
- सतीश कुमार, डीएसपी चंडीगढ़ ईस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें