फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! कुत्तों ने बनाया सेलिब्रिटी, यकीन न हो तो पढ़िए

Mon, 11 May 2015 07:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
क्या वक्त आ गया है। अब कुत्ते भी अपने मालिक को सेलिब्रिटी बनाने लगे हैं। सोच में पड़ गए न यह जानकर। देखिए तस्वीरें और पढ़िए माजरा। रिपोर्टः सुरिंदर पाल, जालंधर
विज्ञापन

गजब! कुत्तों ने बनाया सेलिब्रिटी, यकीन न हो तो पढ़िए

2 of 7
इनमें पहला नाम है दक्षिण भारत के बड़े बिजनेस हाउस ‘अगरानी ग्रुप ऑफ कंपनी एंड ब्लू लाइन बस कंपनी’ का। अगरानी ग्रुप ने जब से अगरानी कैनल शुरू कर कुत्तों का कारोबार शुरू किया, तब से उनका सिक्का भारत के साथ-साथ विश्व के कई देशों में जम गया।
विज्ञापन

गजब! कुत्तों ने बनाया सेलिब्रिटी, यकीन न हो तो पढ़िए

3 of 7
किसी समय पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्ण सिंह को हराकर सांसद बनने वाले स्वर्गीय इकबाल सिंह ढिल्लो को लोग आलू किंग के नाम से आज भी जानते हैं, लेकिन विश्व में उनकी पहचान जर्मन शैफर्ड कुत्तों के कारण होती है। पूर्व सांसद के पास 100 जर्मन शैफर्ड कुत्ते थे, जिन पर हर साल वह लाखों रुपये खर्च करते थे।

गजब! कुत्तों ने बनाया सेलिब्रिटी, यकीन न हो तो पढ़िए

4 of 7
फोटोग्राफी के क्षेत्र में सुखविंदर सिंह सोखी की पहचान का कारण कुत्ते ही हैं। सोखी विश्व के नामवर फोटोग्राफर्स में एक हैं लेकिन उनकी पहचान कुत्तों की पिक्चर के कारण ही होती है। सुखविंदर सोखी मानते हैं कि आज विश्व की तमाम डॉग कंपनियां, दवाइयों की कंपनियां उनके खींचे फोटोग्राफ की मांग करती हैं।
विज्ञापन

गजब! कुत्तों ने बनाया सेलिब्रिटी, यकीन न हो तो पढ़िए

5 of 7
पंजाब के पटियाला के गांव बैरन के सरपंच हरचंद का नाम अमेरिका, यूके व कनाडा समेत अन्य देशों में उनके पास मौजूद अच्छी नस्ल के कुत्तों की वजह से ही जाना जाता है।
विज्ञापन

गजब! कुत्तों ने बनाया सेलिब्रिटी, यकीन न हो तो पढ़िए

6 of 7
अमृतसर के हिम्मत सिंह सेखों ने अमेरिका के इयुकुनुबा इंविटेशन डॉग शो में हिस्सा लिया था, जो उनकी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट बना। इसके बाद वह इतने विख्यात हुए कि अमेरिका की नेशन ब्राडकास्टिंग ने उनका स्पेशल इंटरव्यू लिया और उसको टेलीकास्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजब! कुत्तों ने बनाया सेलिब्रिटी, यकीन न हो तो पढ़िए

7 of 7
विश्व के प्रसिद्ध डॉग विशेषज्ञ डॉ. एसएस भट्टी, एचएस वड़ैच का कहना है कि महंगा डॉग अब एक फैशन के अलावा कारोबार को बढ़ाने का हिस्सा है। अब शो में डॉग फर्स्ट आता है तो विदेशों में कंपनी का नाम ही होता है। अगरानी कैनल इसका जीता जागता उदाहरण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें