देश के लिए बड़े गर्व की बात, द ग्रेट खली की पहलवान पुलिसवाली चेली WWE के फाइनल में पहुंच गई हैं। इनकी डाइट के बारे में जानेंगे तो यकीं नहीं होगा।
विज्ञापन
2 of 7
kavita dalal
हम बात कर रहे हैं कि हार्ड केडी और द ग्रेटी खली की स्टूडेंट पहलवान 30 वर्षीय कविता दलाल की। ये देश की पहली महिला पहलवान हैं जो डब्लूडब्लूई में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 7
kavita dalal
अमेरिका के फ्लोरिडा में 13 जुलाई की रात को हुई डब्लूडब्लूई माय यंग क्लासिक चैम्पियनशिप में भारतीय रेसलर कविता दलाल एकदम देसी अंदाज में रिंग में उतरीं। कविता समेत कई देशों की 32 महिला रेसलर डब्ल्यूडब्ल्यूई के टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं।
4 of 7
kavita dalal
कविता ने अखाड़े के पहलवान की तरह अपनी पैरों पर हाथ मारते हुए दम भरा और एक हाथ उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। 13 जुलाई को हुई फाइट में कविता का प्रदर्शन अच्छा रहा। अब वह चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
5 of 7
kavita dalal
वहीं कविता दलाल की मां ज्ञानमती उनके डाइट प्लान के बारे में बात कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कविता बचपन से ही तगड़ी थी। जब वह महज पांच साल की थी तब वह हर रोज एक बार में आधा किलो दूध पी जाती थी।
विज्ञापन
6 of 7
कविता दलाल, रेसलर
कविता दलाल की मां ज्ञानमती बताती हैं कि उसे हलवा, चूरमा, पूड़े खाने का बड़ा शौक था। कविता पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी कविता सबसे ताकतवर है। अब भी वह खाने में देसी घी, दूध और दही ही ज्यादा खाती है।
ज्ञानमती बताती हैं कि उन्हें यह तो पता था कि उनकी बेटी तगड़ी है। काफी ताकतवर है। उसके आगे विदेशी महिला पहलवान टिक नहीं पाएंगी। वो सब को चित्त कर देगी। जाते समय मुझसे कह गई है कि मैं ये चैंपियनशिप जरूर जीतूंगी। मुझे देश का दुनिया में नाम रोशन करना है।