सोमवार को राष्ट्रीय अवकाश के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे। इस कारण लोगों को परेशानी हो सकती है। वहीं रविवार शाम तक शहर के अधिकतर एटीएम खाली हो चुके थे। ऐसे में मंगलवार को फिर से बैंकों में लोगों की भीड़ लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
2 of 7
सोमवार को बैंक रहेंगे बंद
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि बैंक अधिकारियों के अनुसार देर शाम तक उनके सभी एटीएम में कैश लोड करवाया जा रहा है। लोगों को पर्व पर कैश की किसी तरह की परेशानी नहीं आनी दी जाएगी।
विज्ञापन
3 of 7
सोमवार को बैंक रहेंगे बंद
- फोटो : अमर उजाला
सावधानी बरतें, बैंक कर रहे इनकार-
व्हाट्सअप और सोशल मीडिया पर इन दिनों कई तरह के मैसेज चल रहे हैं। इनमें बताया जा रहा है कि अगर आपके घर में शादी या किसी तरह कोई अन्य समारोह है तो आप शादी के कार्ड के साथ एफिडेविट लगाकर एरिया के प्रशासनिक अधिकारी या पुलिस अधिकारी से साइन करवाकर बैंक से 5 लाख रुपये तक ले सकते हैं।
4 of 7
सोमवार को बैंक रहेंगे बंद
आरबीआई के आधिकारिक सूत्रों और कई बैंक अधिकारियों ने इस तरह के किसी भी आधिकारिक घोषणा से इंकार किया है। उनका कहना है कि ये मात्र अफवाह है और अगर ऐसा कोई मैसेज सरकार की ओर जारी किया गया है तो उन्हें इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना अब तक नहीं मिली है। वहीं एसडीएम ईस्ट तपस्या राघव ने भी इस तरह के किसी आधिकारिक आदेश से इंकार करते हुए इसके केवल अफवाह बताया है।
विज्ञापन
5 of 7
सोमवार को बैंक रहेंगे बंद
- फोटो : अमर उजाला
एक बार में एटीएम में 8.8 लाख रुपये- एसबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि एक बार में अब एटीएम में केवल 8.8 लाख रुपये डाले जा सकते हैं। पहले जहां 88 लाख रुपये तक एक एटीएम में जमा होते थे, वहीं अब केवल एक बार में 8.8 लाख रुपये ही रख सकते हैं। हालांकि कैश निकालने की सीमा तय होने के कारण एक बार कैश अपलोड करने के बाद 440 लोग पैसा निकाल सकते हैं। आने वाले दिनों में जब 2000 का नोट एटीएम से निकलने लगेगा तो कैश की मात्रा बढ़ सकती है। इससे लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
6 of 7
सोमवार को बैंक रहेंगे बंद
जल्द मिलने लगेगा 500 का नोट- आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार जिन शहरों में अब तक 500 के नोट नहीं पहुंचे हैं, वहां भी जल्द ही यह करेंसी पहुंचा दी जाएगी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस सप्ताह से ट्राइसिटी में भी 500 के नोट इस सप्ताह के अंत तक पहुंच सकते हैं। हालांकि स्थानीय आरबीआई, एसबीआई, पीएनबी बैंक अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक नोट आ नहीं जाते वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।
आरबीआई की अपील- हड़बड़ी न करें- बैंकों में नोट बदलवाने और एटीएम से नगद निकासी के लिए लगी भारी भीड़ को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने लोगों को धैर्य रखने की सलाह दी है। आरबीआई ने अपनी वेबसाइट पर दी गई सलाह में कहा कि छोटी करेंसी के नोट पर्याप्त मात्रा में हैं। इसलिए लोग हड़बड़ी न करें और जरूरत के अनुसार ही पैसे निकालें। साथ ही केंद्रीय बैंक ने लोगों से एक साथ बहुत रकम निकाल कर घर में न रखने की अपील की है।