फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SYL: इधर इनेलो तैयार उधर पुलिस अलर्ट, बॉर्डर पर टेंशन देखिए हालात

Thu, 23 Feb 2017 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर टेंशन का माहौल
एसवाईएल की खुदाई के लिए उधर इनेलो की तैयारी पूरी है और उधर बॉर्डर पर दोनों राज्यों की पुलिस चौकस हैं। टेंशन का माहौल बना हुआ है और हालात बिगड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

2 of 10
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर टेंशन का माहौल
वहीं अबांला सिटी स्थित देवी नगर सब्जी मंडी ने इनेलो का जल युद्ध सम्मेलन चल रहा है। इसमें अभी तक लाखों लोग कस्सी और फावड़े लेकर पहुंच रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला भी पहुंच चुके हैं। पुलिस ने कार्यकर्ताओं का चेतावनी दे रखी है कि वे सब्जी मंडी से बाहर निकलने की कोशिश न करें।
विज्ञापन

3 of 10
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर टेंशन का माहौल
अम्बाला कैंट से लेकर शम्भू बॉर्डर तक जगह जगह नाके लगे हुए हैं। बॉर्डर पूरी तरह से सील है। पंजाब  फोर्स और हरियाणा पुलिस की 19 कंपनियां तैनात हैं। स्पेशल फोर्स को भी लगाया लगाया है। पंजाब जाने वाला रास्ता पूरी तरह सील है। वहीं अंबाला से राजपुरा नेशनल हाइवे भी बंद है। ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है।

4 of 10
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर टेंशन का माहौल
इनेलो नेता एवं विधायक अभय चौटाला ने कहा कि भारी संख्या में इनेलो वर्कर व किसान अंबाला में कस्सी व फावड़े लेकर पहुंचेंगे और यहां से पंजाब घग्गर सराय की ओर कूच करेंगे। वहीं, पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हर संभव इंतजाम किए हुए हैं। 10-10 फुट ऊंचे बैरिकेड्स और कंटीली तार लगाई हैं। दोनों तरफ के शासन की कोशिश है कि इनेलो वर्कर पंजाब के बॉर्डर में न घुस पाएं।
विज्ञापन

5 of 10
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर टेंशन का माहौल
इनेलो की ओर से एसवाईएल नहर खोदने के एलान के मद्देनजर बुधवार को सुरक्षा प्रबंध कडे़ करते हुए शंभू इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। सुबह ही शंभू की चैनसन हवेली में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी, अर्द्ध सैनिक बलों की टुकड़ियां, घुड़सवार पहुंच गए, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया। चैनसन हवेली में पांच हजार से ज्यादा पुलिस बल के जवान पहुंचे हैं।
 
विज्ञापन

6 of 10
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर टेंशन का माहौल
डीजीपी ला एंड आर्डर हरदीप सिंह ढिल्लों सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए शंभू पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक एसवाईएल नहर की यथास्थिति बनाए रखी जाएगी। न ही पंजाब और न ही हरियाणा के राजनीतिक दलों को कानून से खिलवाड़ करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 10
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर टेंशन का माहौल
अंबाला और पटियाला जिले में हरियाणा-पंजाब बार्डर को घग्गर नदी पुल पर सील कर दिया गया है। पूरा बार्डर छावनी में तबदील हो चुका है, जबकि स्थिति से निपटने के लिए पंजाब पुलिस ने 6 और हरियाणा पुलिस ने 3 और अतिरिक्त फोर्स की कंपनियां तैनात हैं। हरियाणा और पंजाब की कुल 28 कंपनियां मोर्चा संभाले हुए हैं, जबकि पंजाब ने पैरा मिलट्री फोर्स की 10 कंपनियां पहले ही मौजूद हैं।

8 of 10
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर टेंशन का माहौल
पंजाब पुलिस ने  शंभू को दो दिन से अपना बेस कैंप बना रखा है, शंभू के ऐतिहासिक सराय किले में पंजाब पुलिस ने दो कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं और पंजाब पुलिस की सारी नफरी भी इसी किले में एकत्रित की गई है। हरियाणा पुलिस ने भी अपनी कमान संभाल ली है। एडीजीपी डा. आरसी मिश्रा व एसपी अंबाला अभिषेक जोरवाल ने बैठक के बाद सभी कंपनी लीडर (डीएसपी) को उनकी ड्यूटियां व रणनीति से अवगत करवा दिया है।

9 of 10
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर टेंशन का माहौल
पंजाब पुलिस ने इनेलो के इस आंदोलन को रोकने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। इसके तहत पंजाब पुलिस ने ये साफ कर दिया कि इनेलो वर्करों को पंजाब की हद में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। उन्हें घग्गर पुल बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। इनेलो वर्कर जैसे ही घग्गर बॉर्डर पर पहुंचेंगे तो वहां मौजूद पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स उन्हें रोक देगी। भीड़ को काबू करने के लिए अन्य उपकरण भी मंगवा लिए गए हैं।
विज्ञापन

10 of 10
एसवाईएल विवाद के चलते डायवर्ट रहेगा अंबाला पंजाब रूट
उधर, हरियाणा पुलिस ने भी अपनी रणनीति आला अफसरों के साथ बैठक के बाद तय कर ली है। स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की 9 कंपनियां बुलाई गई हैं। हरियाणा पुलिस की रणनीति के तहत इनेलो के स्थानीय नेताओं को चेतावनी दे दी गई है वे नेशनल हाइवे नंबर एक पर बनी नई सब्जी मंडी में सिर्फ वर्करों को एकत्र करेंगे और बिना रैली किए आगे बढ़ेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें