जनरल दलबीर सिंह देश के आर्मी चीफ का पद संभालने के बाद आज पहली बार हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे। देखिए, उनके बारे में 10 अनसुनी बातें।
विज्ञापन
देखिए, आर्मी चीफ जनरल दलबीर के बारे में 10 अनसुनी बातें?
2 of 10
लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर का पैतृक गांव हरियाणा के झज्जर जिले का गांव बिसाहन है। इसे फौजियों का गांव कहा जाता है। गांव बिसाहन की आबादी करीब 2500 की है। गांव के लिए फख्र की बात यह है कि लगभग हर परिवार से कोई न कोई किसी न किसी रूप से सेना से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
देखिए, आर्मी चीफ जनरल दलबीर के बारे में 10 अनसुनी बातें?
3 of 10
गांव बिसाहन में भारतीय थल सेना के प्रति एक अजीब ही जोश नजर आता है। गांव की पृष्ठभूमि से पलकर बड़े हुए करीब 42 आफिसर जो सेना में लेफ्टिनेंट से लेफ्टिनेंट कर्नल मेजर के पद भी पहुंच चुके हैं। जबकि काफी संख्या में सूबेदार, सिपाही के पद पर भी तैनात है।
देखिए, आर्मी चीफ जनरल दलबीर के बारे में 10 अनसुनी बातें?
4 of 10
गांव बिसाहन में पिता रामफल व माता ईशरी की गोद से जन्मे दलबीर सुहाग चार भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके छोटे भाई धर्मबीर सिंह भी भारतीय थल सेना में ही कर्नल के पद पर तैनात हैं। कर्नल धर्मबीर साल भर में कई बार गांव का दौरा करते हैं और सहपाठियों से मिलते हैं।
विज्ञापन
देखिए, आर्मी चीफ जनरल दलबीर के बारे में 10 अनसुनी बातें?
5 of 10
जनरल दलबीर की माता ईशरी देवी ने बताया कि बचपन में उन्हें साबुन इनाम में मिलता था, ताकि बच्चे नहा-धोकर स्वच्छ रहें। अब वह 59 साल का हो रहा है। दलबीर सिंह को गोला फेंकना पसंद था। दूध-दही और चूरमा खाने का तो बेहद शौक था। मैं अपने हाथ का बना चूरमा उसे खिलाऊंगी।
विज्ञापन
देखिए, आर्मी चीफ जनरल दलबीर के बारे में 10 अनसुनी बातें?
6 of 10
जनरल दलबीर सिंह के पिता 84 वर्षीय रामफल सिहाग 1962, 1965 और 1971 की लड़ाइयां लड़ चुके हैं। वे चाहते हैं कि बेटा सबसे पहले देश की सेना की ट्रेनिंग को मजबूत करे। ट्रेनिंग अच्छी होगी, जवानों का मनोबल उतना ही ऊंचा होगा। दलबीर इतनी बुलंदी छू लेगा यह नहीं सोचा था।
विज्ञापन
देखिए, आर्मी चीफ जनरल दलबीर के बारे में 10 अनसुनी बातें?
7 of 10
जनरल दलबीर के पिता रामफल सुहाग सेना में रहे हैं। अनुशासन जानते हैं, मगर उनमें सामाजिकता कहीं ज्यादा कूट-कूटकर भरी है। कहावतों, चुटकुलों और शायरी के खास शौकीन हैं। वे कहते हैं, अभी आए, अभी बैठे, अभी दामन संभाला, तुम्हारी जाओ-जाओ ने हमें मार डाला।
देखिए, आर्मी चीफ जनरल दलबीर के बारे में 10 अनसुनी बातें?
8 of 10
गांव बिसाहन में आर्मी चीफ के आगमन की सूचना मिलने पर गांव के स्कूल में मिठाइंया तैयार करवाई जा रही है। ग्रामीणों को लड्डू का प्रसाद भी बांटा जाएगा। उनके भाई धर्मबीर सुहाग ने बताया कि गांव के स्कूल में हलवाई देशी घी के लड्डू बनाने मे जूटे हुए है और स्कूल में टैंट लगाया जा रहा है।
देखिए, आर्मी चीफ जनरल दलबीर के बारे में 10 अनसुनी बातें?
9 of 10
जनरल के घर को नया लुक दिया है। रंग-रोगन से घर नया सा लग रहा है। ड्राइंग रूम में नया सोफा सेट भी रखा गया है, ताकि आने वाले आसानी से परिजनों से बात कर सकें। घर में जनरल दलबीर सिंह के माता-पिता रहते हैं जबकि उनके बाकी परिजन साथ ही रहते हैं।
देखिए, आर्मी चीफ जनरल दलबीर के बारे में 10 अनसुनी बातें?
10 of 10
भले ही दलबीर सुहाग गांव से ज्यादातर समय दूर ही रहे हैं लेकिन उसके बावजूद उनकी जड़ें गांव में अभी तक बखूबी जमी हुई हैं। गांव का बच्चा हो या बड़ा, महिला हो या पुरुष आज के दिन सभी की जुबान पर और रामफल के चेहरे पर प्रसन्नता एक अलग रूप में देखी जा सकती हैं।