फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: तेज बहादुर के बाद पत्नी का वीडियो वायरल, सीधे-सीधे सरकार पर आरोप

Tue, 07 Feb 2017 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
तेज बहादुर के बाद पत्नी का वीडियो वायरल
घटिया खाने की शिकायत करने वाले BSF जवान तेजबहादुर के साथ उनके परिवार को अब किस तरह की मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है, यह उनकी पत्नी ने एक वीडियो में बताया।
विज्ञापन

2 of 7
तेज बहादुर के बाद पत्नी का वीडियो वायरल
दरअसल, तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है,जिसमें वह रो-रोकर लोगों से गुहार लगा रहीं है और कह रहीं है कि उनकी 3 दिन से पति से बात नहीं हुई है। वह कह रही हैं कि उनके पति ने ऐसा क्या किया है, जो उनसे बात तक नहीं करने दी जा रही है।
विज्ञापन

3 of 7
तेज बहादुर के बाद पत्नी का वीडियो वायरल
वीडियो में शर्मिला सेना के अधिकारियों से अपील न करके लोगों से अपील कर रही हैं कि वह इस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाएं। शर्मिला ने अपने वीडियो में लोगों से तेज बहादुर का साथ देने की अपील की।

4 of 7
तेज बहादुर की पत्नी शर्मीला - फोटो : अमर उजाला
वीडियो में शर्मिला ने कहा कि बीएसएफ तेज बहादुर की मंजूर हो चुकी वीआरएस की अर्जी को अटकाकर बैठ गई है। उसका फोर्स के अंदर सामाजिक बहिष्कार किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस पर उसे अकेला छोड़ दिया गया और बाकी जवानों को बाहर ले गए।
विज्ञापन

5 of 7
तेजबहादुर यादव
बता दें कि तेजबहादुर ने हाल ही में फेसबुक पर वीडियो डालकर सनसनी फैला दी थी कि जवानों को बेहद घटिया खाना मिलता है। उन्हें चाय के साथ जले हुए परांठे खाकर गुजारा करना पड़ता है। 

विज्ञापन

6 of 7
तेजबहादुर
इससे पहले भी शर्मिला ने बीएसएफ पर आरोप लगाते हुए कहा कि अतीत में भी कई बार उनके पति को सच बोलने के लिए दंडित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि BSF एक बहुत ही अनुशासित फोर्स मानी जाती है और यहां पर छोटी से छोटी गलती को भी बर्दाश्त नहीं किया जाता। अगर उनका रिकॉर्ड इतना खराब होता तो उन्हें सेना में बनाए क्यों रखा गया?
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तेज बहादुर - फोटो : social media
गौरतलब है कि BSF जवान ने खराब गुणवत्ता वाले खाने और बीएसएफ में भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए एक वीडियो अपलोड किया था, जिसे अब तक कुल 1 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और करीब 5 लाख से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें