फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री से मिलने पहुंची तेजबहादुर की पत्नी, जवानों के लिए रखी बड़ी मांग

Sun, 15 Jan 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
1 of 5
तेज बहादुर
खाने में शिकायत को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले बीएसएफ जवान तेजबहादुर यादव की परिजनों ने न्याय के लिए मुहिम तेज कर दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
तेज बहादुर की पत्नी शर्मीला - फोटो : अमर उजाला
भले ही बीएसएफ की ओर से गृह मंत्रालय को सौंपी गई रिपोर्ट में खाने की जांच में कोई अनियमितता नही मिली हो लेकिन बीएसएफ जवान तेजबहादुर की पत्नी शर्मिला देवी शुक्रवार को अपने पति को न्याय दिलाने के लिए केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह से मिलने गुरुग्राम के गांव सिधरावली पहुंची। 
विज्ञापन

3 of 5
तेजबहादुर यादव
शर्मिला ने राव से मिलकर जवानों को मिलने वाले खाने व अन्य सुविधाओं की दिशा में गहन जांच करवाकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मामले में गृह मंत्रालय की ओर से जांच करवाई जा रही है। 

4 of 5
तेज बहादुर
परिवार से मिलने पहुंचे कैप्टन अजय यादव
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव शुक्रवार को तेज बहादुर के परिवार से मिलने पहुंचे। यादव ने तेजबहादुर की मां निहाल कौर से मुलाकात के बाद उन्हें वीर की मां बताते हुए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेजबहादुर यादव
इस दौरान उन्होंने तेजबहादुर की पत्नी शर्मिला देवी को 11 हजार रुपये सहायता राशि भी प्रदान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें