महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में द. अफ्रीका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज हारने के बाद अब टीम इंडिया विराट कोहली की अगुवाई टेस्ट सीरीज जीतने की आस लेकर आज चंडीगढ़ पहुंच गई। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन
FACTS: टीम इंडिया की जीत के लिए अब होगा 'विराट' टेस्ट
2 of 10
दोनों टीमों के बीच पहला टैस्ट 5 नवंबर से मोहाली के पीसीए स्टेडियम में शुरू होगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम बीते दिन ही चंडीगढ़ पहुंच गई थी, जोकि आज सुबह से मोहाली में अभ्यास करने भी पहुंच गई।
विज्ञापन
FACTS: टीम इंडिया की जीत के लिए अब होगा 'विराट' टेस्ट
3 of 10
गौरतलब है कि विराट कोहली ने अब तक 6 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है, जिनमें से भारत को 2 में जीत, 2 में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैं। अपनी कप्तानी में विराट का उच्चतम स्कोर 147 रहा है।
FACTS: टीम इंडिया की जीत के लिए अब होगा 'विराट' टेस्ट
4 of 10
टी-20 और वनडे दोनों फॉर्मेट में टीम इंडिया ऊंची रेंकिंग पर काबिज थी, इसके बावजूद भारत को उससे हार का सामना करना पड़ा। टेस्ट मैच में द. अफ्रीका दुनिया की नंबर एक टीम है। विराट की सेना इस प्रतिद्वंद्वी की चुनौती से कैसे पार पार पाती ये देखना होगा।
विज्ञापन
FACTS: टीम इंडिया की जीत के लिए अब होगा 'विराट' टेस्ट
5 of 10
यहां ये गौरतलब है कि द. अफ्रीका पिछले 8 साल से एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारा है। नजर रहेगी कि बतौर कप्तान विराट कोहली कितना आक्रामक रुख अपना पाते हैं। विराट ने अब तक जिन 6 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की वे सभी विदेशों में खेले गये हैं।
विज्ञापन
FACTS: टीम इंडिया की जीत के लिए अब होगा 'विराट' टेस्ट
6 of 10
विदेशों की अपेक्षा अब घरेलू जमीन पर उनका आक्रामक रुख कितना कारगर रहता है। यह देखने वाली बात होगी। पिचों के मिजाज पर नजर रहेगी, फिलहाल यही लग रहा है कि भारत टर्निंग पिच को पसंद कर सकता है।
विज्ञापन
FACTS: टीम इंडिया की जीत के लिए अब होगा 'विराट' टेस्ट
7 of 10
भारत और द. अफ्रीका के बीच भारतीय जमीन पर अब तक 5 टेस्ट सीरीज खेली गयी हैं। इनमें से 2 पर भारत और एक में द. अफ्रीका ने जीत दर्ज की है। वर्ष 2008 और 2010 में खेली गयी सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थीं।
FACTS: टीम इंडिया की जीत के लिए अब होगा 'विराट' टेस्ट
8 of 10
भारतीय टीम अपनी घरेलू जमीन पर पिछले 15 वर्षों में सिर्फ 3 टेस्ट सीरीज हारी है। वर्ष 2000 में द. अफ्रीका से, वर्ष 2004 में आस्ट्रेलिया से और वर्ष 2012 में इंगलैंड से।
FACTS: टीम इंडिया की जीत के लिए अब होगा 'विराट' टेस्ट
9 of 10
वर्ष 2007 से द. अफ्रीकी टीम विदेशी जमीन पर कोई सीरीज नहीं हारी। विदेश में द. अफ्रीका की आखिरी हार जुलाई 2006 में श्रीलंका के खिलाफ मिली थी। वर्ष 2007 से यह टीम 13 टेस्ट सीरीज खेल चुकी है। जिसमें 10 में जीत मिली और 3 ड्रॉ रहीं।
FACTS: टीम इंडिया की जीत के लिए अब होगा 'विराट' टेस्ट
10 of 10
चंडीगढ़ पहुंचने वालों में टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली, ओपनर शिखर धवन, अजिंक्या रहाणे, उमेश यादव, चेतेश्वर पुजारा, अश्विन, इशांत समेत टीम मैनेजर रवि शास्त्री शामिल थे। उधर आने के साथ ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मोहाली स्टेडियम जाकर ग्राउंड के मिजाज का जायजा लिया।