फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 वर्ल्ड कपः मिलिए, टीम इंडिया की लेडी 'रन मशीन', 171 रन बनाकर कायम किए थे 8 रिकॉर्ड

Sat, 10 Nov 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
हरमनप्रीत कौर
मिलिए, टीम इंडिया की लेडी 'रन मशीन' से, इन्होंने 171 रन बनाकर दिग्गज क्रिकेटर का रिकॉर्ड तोड़ा था और 8 नए रिकॉर्ड कायम कर दिए थे, जानिए इनके बारे में सब कुछ।
विज्ञापन

2 of 10
हरमनप्रीत कौर
हम बात कर रहे हैं पिता के सपने को जी कर स्टार बनने वाली टीम इंडिया की कैप्टन हरमनप्रीत कौर की, जो अपनी बिग्रेड के साथ वर्ल्ड कप जीतने मैदान में उतरी हैं। वर्ल्ड कप 2017 में हरमन ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में 115 गेंदों में 171 रन बनाए। 20 चौके और 7 छक्के जड़े। पारी में हरमनप्रीत का स्ट्राइक रेट 148.69 रहा। इस धमाकेदार पारी की बदौलत हरमन ने न केवल महिला क्रिकेट के बल्कि, पुरुष क्रिकेट के कुछ रिकॉर्ड्स को चुनौती दे डाली।
विज्ञापन

3 of 10
हरमनप्रीत कौर
हरमन भारतीय टी20 टीम की कप्तान हैं
28 वर्षीय हरमनप्रीत ने 7 मार्च 2009 को टीम इंडिया का हिस्सा बनीं। इसी दिन उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहला वनडे खेला। 13 अगस्त 2014 को हरमन ने इंगलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए भारत ने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। उस मैच में हरमनप्रीत ने 31 गेंदों पर 46 रन जड़े थे। 2016 में ही हरमनप्रीत कौर को भारतीय टी20 टीम की बागडोर सौंप दी गई।

4 of 10
हरमनप्रीत कौर
लड़कों के साथ गली क्रिकेट खेलती थी हरमन
हरमनप्रीत कौर भुल्लर भारत की ओर से दो टेस्ट मैच, 49 वनडे इंटरनेशनल और 53 टी-20 मैच खेल चुकी हैं। हरमन को साथ खेलने के लिए लड़कियां नहीं मिलती थीं तो लड़कों के साथ ही प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया। अब वो लड़कों के साथ गली में क्रिकेट खेलती थी, लेकिन उस माहौल में अपशब्द कहना आम बात थी। लड़के खेलते-खेलते कई तरह के अपशब्द कहते थे, जो किसी के लिए सुनना आसान न हो। 
विज्ञापन

5 of 10
हरमनप्रीत कौर
इंटरनेशनल वूमेन डे के दिन जन्मीं थी हरमन
हरमनप्रीत का पूरा नाम रमनप्रीत हरमनप्रीत कौर भुल्लर है। उनका जन्म 8 मार्च 1989 को पंजाब के मोगा में हुआ था। उनके माता-पिता हरमंदर सिंह भुल्लर और सतविंदर कौर ने बताया कि उनकी बेटी का जन्म इंटरनेशनल वुमन डे के दिन यानी 8 मार्च 1989 को हुआ। हरमन ने अपनी प्राइमरी एजूकेशन भूपिंदरा खालसा गर्ल्स स्कूल और 10वीं गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की। 
विज्ञापन

6 of 10
हरमनप्रीत कौर
परेशानियां झेलीं, पर क्रिकेट का जुनून कम नहीं हुआ
तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हरमनप्रीत स्कूल में हरमनप्रीत हॉकी और एथलेटिक्स खेलती थीं, लेकिन क्रिकेट ही उनके मन में बस गया। पर न तो उसके पास खेलने का माहौल था और न ही सुविधाएं। पिता के पास कभी इतने पैसे नहीं थे कि पांच साल की बेटी के लिए नया बैट खरीदें तो वे भारी-भरकम बैट को काट-छांट कर छोटा करते थे। परेशानियों ने हरमन के क्रिकेट के प्रति उसके जुनून को कम नहीं होने दिया। 
विज्ञापन

7 of 10
Harmanpreet Kaur
छक्का मारने पर हुई थी हरमनप्रीत के बल्ले की जांच
हरमनप्रीत कौर को शुरू से ही लंबे-लंबे छक्के लगाने का शौक रहा है। और अपने इसी शौक के चलते हरमन कई पड़ोसियों की खिड़की के शीशे तोड़ चुकी हैं। साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला वर्ल्डकप खेलते हुए जब हरमनप्रीत ने 110 मीटर लंबा छक्का लगाया तो बाद में उनके बल्ले की जांच भी की गई थी। बकौल हरमनप्रीत उन्हें लंबे छक्के लगाने में बेहद मजा आता है।

8 of 10
इंडियन क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर
वर्ल्ड कप में तूफानी पारी खेलने वाली दूसरी क्रिकेटर
वर्ल्ड कप 2017 में तूफानी पारी खेलने वाली दूसरी क्रिकेटर हैं हरमन। इससे पहले श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू ने 29 जून 2017 को 178 (नाबाद) रन की पारी खेल तहलका मचाया था। चमारी अट्टापट्टू ने नाबाद 178 रन की धुंआधार पारी खेली थी। अट्टापट्टू ने अपनी पारी में 143 गेंदों का सामना किया। उन्होंने 22 चौके और 6 छक्के जड़े थे। हरमनप्रीत ने 115 गेंदों में नाबाद रहते हुए 171 रन बनाए। उन्होंने 20 चौके और 7 छक्के जड़े। 

9 of 10
इंडियन क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर
फिल्मों और कारों की शौकीन हैं हरमन
हरमन को क्रिकेट के अलावा फिल्में देखने और कार चलाने का शौक है। बॉलीवुड फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे उनकी पसंदीदा फिल्म है। हरमनप्रीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फेसबुक और ट्विटर अकाउंट की तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे फुल ऑफ फन लाइफ जीती हैं। वे अपने हर अच्छे मोमेंट को अपने दोस्तों से शेयर करती हैं। दोस्त और लोग उन्हें हैरी के नाम से भी बुलाते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
पंजाब की महिला क्रिकेट खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर - फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलियाई लीग में बिगबैश की टीम से खेलीं हैं
हरमनप्रीत पंजाब और टीम इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलियाई लीग में बिगबैश की टीम सिडनी थंडर्स की ओर से भी खेल चुकी हैं। इसी वजह से वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को अच्छी तरह से खेल सकीं। सिडनी थंडर्स के साथ जुड़ने वाली हरमन पहली भारतीय क्रिकेटर हैं। इसके अलावा हरमनप्रीत सरे स्टार्स से जुड़ने वाली भी पहली भारतीय हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें