फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 वर्ल्ड कपः मिलिए, टीम इंडिया की 'लेडी धोनी', पलक झपकते ही बिखेर देती हैं गिल्लियां

Fri, 09 Nov 2018 02:47 PM IST
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
तानिया भाटिया
महिला टी20 वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत की बिग्रेड 10 देशों से भिड़ने को तैयार है, पर क्या आप टीम इंडिया की 'लेडी धोनी' को जानते हैं, जो पलक झपकते ही गिल्लियां बिखेर देती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
तानिया भाटिया
हम बात कर रहे हैं चंडीगढ़ की युवा क्रिकेटर तान्या भाटिया की, जो महिला टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही हैं। वर्ल्ड कप का आयोजन वेस्टइंडीज में 9-24 नवंबर तक किया जा रहा है। इसमें कुल 10 देशों की टीमें शिरकत कर रही हैं। इनमें आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, आयरलैंड, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड और मलेशिया की टीमें शिरकत कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
तानिया भाटिया
टीम की कमान मोगा (पंजाब) निवासी हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि चंडीगढ़ की युवा क्रिकेटर तान्या भाटिया को भी टीम में शामिल किया गया है। वह चंडीगढ़ से एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं, जिनका चयन महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए हुआ है। तान्या एमसीएम डीएवी कॉलेज की स्टूडेंट हैं और सेक्टर-38 में रहती है।

4 of 6
तानिया भाटिया
इरादे मजबूत हैं, जमकर बहाया है पसीना
तान्या भाटिया की मां सपना ने बताया कि यह हमारे साथ चंडीगढ़ सिटी के लिए भी गर्व की बात है कि हमारी बेटी को महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में जगह मिली है। उन्होंने बताया कि तान्या के इरादे बेहद मजबूत हैं और उसने यह मुकाम हासिल करने के लिए जमकर मेहनत की है। सपना के अनुसार तान्या बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहती थी। इसके लिए परिवार ने पूरी मदद की।
विज्ञापन

5 of 6
तानिया भाटिया
महज 7 साल की उम्र से ही उसने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। इसके बाद डीएवी स्कूल में क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह और सुखविंदर बाबा से पांच साल तक क्रिकेट के गुर सीखे। उसके बाद तान्या ने जीएनपीएस-36 में क्रिकेट खेलना शुरू किया। फिलहाल तान्या आरपी सिंह और जसवंत राय के पास क्रिकेट की कोचिंग ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तानिया भाटिया
पिता से प्रेरणा लेकर बनीं विकेट कीपर
तान्या भाटिया के पिता संजय भाटिया सेंट्रल बैंक में काम करते हैं और अपने समय में वह भी क्रिकेट खेला करते थे। संजय इंटर यूनिवर्सिटी तक विकेट कीपर की भूमिका निभाते रहे हैं। बेटी तान्या ने भी पिता से विकेट कीपिंग के शुरुआती गुर सीखे। आज वह कई टूर्नामेंट में विकेट कीपिंग के साथ बल्लेबाजी करते हुए बेहतर खिलाड़ी के रूप में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें