फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल मुद्दे पर पंजाब-हरियाणा सदन की मर्यादा तार तार

Fri, 18 Mar 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
सतलुज यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर इनेलो का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
एसवाईएल नहर के मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा के बीच चल रही सियासी जंग के चलते विधानसभा के दोनों सदनों की मर्यादा तार तार हो गई। हरियाणा के इनेलो विधायकों ने नारेबाजी करते हुए पंजाब विधानसभा में घुसने की कोशिश की। जवाब में पंजाब के कांग्रेस विधायकों ने भी हरियाणा विधानसभा के बाहर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

एसवाईएल मुद्दे पर पंजाब-हरियाणा सदन की मर्यादा तार तार

2 of 7
सतलुज यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर इनेलो का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
पंजाब विधानसभा की कार्यवाही के दौरान करीब 11.40 बजे हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला की अगुवाई में इनेलो विधायक नारेबाजी करते हुए पंजाब विधानसभा के बाहर पहुंचे। इनेलो विधायकों ने जबरन पंजाब विधानसभा में घुसने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी। इस दौरान विधायकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन

एसवाईएल मुद्दे पर पंजाब-हरियाणा सदन की मर्यादा तार तार

3 of 7
सतलुज यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर इनेलो का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विधायकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच पंजाब विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। उसके बाद चौटाला और कुछ विधायक पंजाब विधानसभा के स्पीकर डॉ. चरनजीत सिंह अटवाल से मिलने गए। चौटाला ने पंजाब विधानसभा की ओर से पारित एसवाईएल की जमीन किसानों को वापस करने संबंधी बिल पर आपत्ति जताई और इसे गैर-लोकतांत्रिक बताया।

एसवाईएल मुद्दे पर पंजाब-हरियाणा सदन की मर्यादा तार तार

4 of 7
सतलुज यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर इनेलो का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
इस बीच पंजाब के कांग्रेस विधायकों को खबर लगी कि इनेलो विधायकों ने पंजाब विधानसभा के बाहर हंगामा किया है तो वे भी आक्रामक मूड में आ गए। कांग्रेस विधायकों ने भी हरियाणा विधानसभा केबाहर पहुंच कर काफी देर नारेबाजी की।
विज्ञापन

एसवाईएल मुद्दे पर पंजाब-हरियाणा सदन की मर्यादा तार तार

5 of 7
सतलुज यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर इनेलो का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
इनेलो विधायकों के हंगामे को लेकर पंजाब विधानसभा ने निंदा प्रस्ताव पास किया। संसदीय कार्य मंत्री मदन मोहन मित्तल प्रस्ताव लेकर आए। जिसमें कहा गया कि इनेलो विधायक लॉबी क्रास कर पंजाब विधानसभा की तरफ आए। गेट से दाखिल होने की कोशिश की, नारेबाजी की और विधानसभा की कार्यवाही में विघ्न डाला। सदन इसकी निंदा करता है और इसकी एक कॉपी हरियाणा विधानसभा केस्पीकर को भेजने की सिफारिश करता है ताकि संबंधित मेंबरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

एसवाईएल मुद्दे पर पंजाब-हरियाणा सदन की मर्यादा तार तार

6 of 7
सतलुज यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर इनेलो का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस ने प्रस्ताव पर बहस के लिए समय मांगा। सीएलपी लीडर चन्नी ने कहा कि पहले हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के नाम पर गुजरात की तरह पंजाबियों को निशाना बनाया। इस पर भाजपा ने आपत्ति जताई। सुनील जाखड़ ने कहा कि इनेलो विधायकों ने प्रधानमंत्री और भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। बिक्रम मजीठिया ने विपक्ष पर हमला बोला तो कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसवाईएल मुद्दे पर पंजाब-हरियाणा सदन की मर्यादा तार तार

7 of 7
सतलुज यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर इनेलो का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि उन्होंने अकाली दल से रिश्ता तोड़ लिया है। उन्होंने कहा कि पहले बेहद गैर लोकतांत्रिक तरीके से पंजाब विधानसभा ने एसवाईएल की जमीन किसानों को वापस लौटाने वाला बिल पास किया। उसके बाद और भी गैर लोकतांत्रिक बात यह थी कि अभी कानून भी नहीं बना और एसवाईएल की जमीन भरने का काम शुरू कर दिया गया, लेकिन इनेलो इस मामले में चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें