देश में चोटी कटने की घटनाओं ने तहलका मचा रखा है। वहीं चोटी कटने के पीछे दैवीय शक्ति का हाथ साबित करने वाले को एक करोड़ देने का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
पंजाब में महिलाओं की चोटी कटी
हरियाणा और पंजाब में कार्यरत एक संस्था तर्कशील सोसायटी ने ये एलान किया है। सोसायटी का कहना है कि अगर कोई चोटी कटने की घटना के पीछे दैवीय शक्ति या कोई भूत-प्रेत है ये साबित कर दे तो उसे एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। ये सोसायटी अंधविश्वास के खिलाफ आवाज उठाती है।
विज्ञापन
3 of 5
choti
- फोटो : अमर उजाला
सोसाइटी के पंजाब जोन प्रभारी मास्टर कुलजीत सिंह का कहना है कि राजस्थान से शुरू होकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक फैली महिलाओं के बाल काटने की कहानियां झूठी अफवाहों पर आधारित हैं। इनमें किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है और महिलाएं व बच्चे इन घटनाओं की ओर कोई ध्यान न दें।
4 of 5
choti
- फोटो : अमर उजाला
कुलजीत ने दावा किया है कि अगर कोई महिला तंत्रमंत्र या दैवीय शक्ति से चोटी काट कर दिखा दे तो तर्कशील सोसाइटी की ओर से उसे पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक साथ विस्तृत रूप से झूठी अफवाहें फैलाने में सोशल मीडिया का भी बहुत बड़ा योगदान है। महिलाएं ही इस झूठी और मनगढ़ंत कहानी का शिकार हो रही हैं।
कुलजीत के अनुसार आज जहां इंसान चांद पर निवास करने की योजना बना रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजीटल इंडिया का सपना देख रहे हैं। वहां इतनी तीव्रता से फैलती ऐसी आधारहीन अफवाहों से प्रतीत होता है कि देश की अशिक्षित जनता आज भी अंधविश्वास में फंसी हुई है।