पंजाब यूनिवर्सिटी कैम्पस में आज सुबह-सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने छात्र नेता की कार फूंक दी। कार सोपू नेता परमिंदर सिंह मान की थी। छात्र नेता को मामले के बारे में सुबह ही पता चला। गौरतलब है कि पीयू में छात्र काउंसिल चुनाव को लेकर माहौल गर्माया हुआ है। सभी छात्र संगठन अपने-अपने तरीके से वोट बटोरने में जुटे हुए हैं। इसी के चलते कुछ अराजक तत्व चुनाव को देखते हुए इस तरह की हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।