सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बार्डर पर चल रहे तनाव के बीच भारत पहुंचीं पाकिस्तानी बेटियां हिफाजत से मुल्क लौट गईं। जाते समय काफी कुछ बोल गईं।
विज्ञापन
2 of 8
पाकिस्तानी गर्ल्स चंडीगढ़ में ग्लोबल पीस फेस्ट के दौरान
- फोटो : अमर उजाला
भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेजबानी में उसका जवाब नहीं। छह दिन पहले पाकिस्तान से चंडीगढ़ पहुंचीं बेटियां सोमवार को खूबसूरत यादें लेकर यहां से विदा हुईं और जाते समय उन्होंने कहा- यहां के लोग बहुत अच्छे हैं, हमें खूब प्यार मिला इसके लिए तहेदिल से शुक्रिया, बाय इंडिया, हम फिर आएंगे।
विज्ञापन
3 of 8
पाकिस्तानी गर्ल्स चंडीगढ़ में ग्लोबल पीस फेस्ट के दौरान
- फोटो : अमर उजाला
छह दिन से चल रहे ग्लोबल यूथ पीस फेस्ट में 33 देशों के करीब 200 युवाओं ने इसमें भाग लिया। इसी के तहत पाकिस्तान से 20 युवा (19 लड़कियां, एक लड़का) यहां पहुंचे थे। फेस्ट के बाद हिफाजत के साथ पाकिस्तानी बेटियों को उनके देश विदा किया गया। इस दौरान जब उन्होंने तिरंगा लहराया तो माहौल काफी भावुक हो गया।
4 of 8
पाकिस्तानी गर्ल्स चंडीगढ़ में ग्लोबल पीस फेस्ट के दौरान
- फोटो : अमर उजाला
सुषमा ने बढ़ाया हौसला: हाल ही में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बाकायदा फोन कर कन्वेंशन सेंटर में ठहरीं इन बेटियों की कुशलक्षेम पूछी थी। उन्होंने पाक बेटियों से कहा था कि वे अच्छी यादें लेकर यहां से जाएं। पाक डेलिगेशन का प्रतिनिधित्व कर रहीं आलिया का कहना था कि उन्हें खुशी है कि भारत में उनका इतना ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 8
पाकिस्तानी गर्ल्स चंडीगढ़ में ग्लोबल पीस फेस्ट के दौरान
- फोटो : अमर उजाला
‘खूबसूरत हैं क्योंकि इंडिया से प्यार करते हैं’: पाकिस्तानी बेटियां चंडीगढ़ के गुरुकुल ग्लोबल स्कूल में भी पहुंची थीं। यहां विद्यार्थियों के साथ गेट-टुगेदर में उनसे एक छात्र ने सवाल किया कि उनकी खूबसूरती का राज क्या है। इस पर एक पाकिस्तानी छात्रा ने खूबसूरती से जवाब दिया, ‘क्योंकि हम इंडिया से प्यार करते हैं।’
विज्ञापन
6 of 8
पाकिस्तानी गर्ल्स चंडीगढ़ में ग्लोबल पीस फेस्ट के दौरान
- फोटो : अमर उजाला
अमन की चाहत में दबे विरोध के स्वर: छह दिन पहले जब पाकिस्तानी बेटियां भारत पहुंचीं तो उनका विरोध भी किया गया लेकिन शांति की चाहत ने विरोध के इन स्वरों को हावी नहीं होने दिया। पाक बेटियों का कहना था कि नाराजगी जाहिर करना प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। दोनों देशों में शांति के लिए प्रयास जारी रखना जरूरी है।
विज्ञापन
7 of 8
पाकिस्तानी गर्ल्स चंडीगढ़ में ग्लोबल पीस फेस्ट के दौरान
- फोटो : अमर उजाला
अब भारत को बेटे का इंतजार: पाकिस्तानी बेटियों के अपने देश सुरक्षित लौटने के बाद अब भारतीयों को पाक की उदारता का इंतजार है। गलती से सीमा पार गए सैनिक चंदू चव्हाण की सुरक्षित वापसी की उम्मीद की जा रही है। चंदू इस समय पाक रेंजरों की गिरफ्त में है।
पाकिस्तानी गर्ल्स चंडीगढ़ में ग्लोबल पीस फेस्ट के दौरान
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी बेटियां इतने दिन कन्वेंशन सेंटर में ठहरीं लेकिन एक पल यह एहसास नहीं हुआ कि दोनों देशों में तनाव है। उन्होंने अमन और शांति का माहौल बनाने की पुरजोर इच्छा जाहिर की। साथ ही कहा कि वह बार-बार भारत आना चाहेंगी।
- अवतार सिंह पाल, कन्वेंशन सेंटर