22साल की उम्र में एक खूबसूरत लड़की मजिस्ट्रेट बनी, लेकिन ज़िंदगी में एक कड़वी हकीकत की वजह से आए तनाव ने इसे आज ऐसी जगह पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
2 of 8
Bishamber Das model
ये लड़की है ब्रिटिश-एशिया की पहली प्लस साइज मॉडल और मिस प्लस साइज नॉर्थ इंडिया 2017 की ब्रांड एम्बेसडर बिशम्बर दास। जो आपको बताएंगी कैसे उन्होंने जीवन के कड़वे अनुभव का सामाना करते हुए यहां तक का सफर तय किया। बिशम्बर, सबसे छोटी उम्र में डर्बी की मजिस्ट्रेट बनी थीं और इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू की थी।
विज्ञापन
3 of 8
Bishamber Das model
चंडीगढ़ आईं बिशम्बर बताती हैं कि मैं जब तनाव में होती थी तब मैं खाना खाती थी मेरी बस इसी आदत ने मेरा वजन बढ़ा दिया। जब 15-16 साल की हुई और मां के साथ गुरुद्वारे या दूसरे किसी इवेंट में जाती तो लोग अक्सर कहते आपकी बेटी बहुत सुंदर है।
4 of 8
Bishamber Das model
22 साल में सबसे छोटी उम्र में मजिस्ट्रेट बनी। 2014 में मैंने मॉडलिंग शुरू की। ब्यूटी पेजेंट, मिस इंडिया यूरोप में हिस्सा लिया। यहां 9 देशों की 30 कंटेंस्टेंट्स के साथ कंपीट किया और उसमें भी जीती।
विज्ञापन
5 of 8
Bishamber Das model
बिशम्बर बताती हैं कि मेरे घर का माहौल काफी खराब रहा था। मेरे पिता जी अल्कोहोलिक थे। शराब पीकर हमेशा मां के साथ मारपीट करते थे। यह सब बुरा लगता और इसे भुलाने के लिए मैं किसी भी समय खाने लगती। कभी आधी रात को खाती तो कभी सुबह उठते ही। केक, मीठा, फ्राइड सब खाती। धीरे-धीरे मेरा वजन बढ़ गया।
विज्ञापन
6 of 8
Bishamber Das model
लोग कहते थे आपकी लड़की काफी भारी है इसलिए आपकी लड़की को अच्छा लड़का नहीं मिलेगा। इस बात से मेरे कॉन्फिडेंस और सेल्फ एस्टीम को कई बार ठेस पहुंची फिर भी मैं सब बातें नजरअंदाज करती रही और मैंने अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया। हालांकि सभी स्लिम-ट्रिम कंटेंस्टेंट्स मुझ पर हंसती थीं। बिशम्बर ने कहा कि मुझे आज भी लोग सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर ट्रक या हाथी की इमोजी बनाकर टीज करने की कोशिश करते हैं। लेकिन मैं शांत रहती हूं, क्योंकि इन लोगों को मेरी सफलता के बारे में पता है। मैं क्यों रिएक्ट करूं। मैं कौन-सा इन्हें जानती हूं।
विज्ञापन
7 of 8
Bishamber Das
बिशम्बर का कहना है कि मेरे मुताबिक हमारे शरीर का साइज हमारी ब्यूटी और आत्मविश्वास को स्पष्ट नहीं करता। ब्यूटी का मतलब अपने आप में कंफर्टेबल और खुद पर विश्वास होना है।
बिशम्बर ने कहा कि हमें अक्सर बताया जाता है कि हम कैसे ड्रेस्डअप हों या कैसे दिखें। मेरे मुताबिक जब हम कंफर्ट जोन से बाहर आते हैं, अच्छी बातें तभी घटती हैं। खुद को बिना किसी डर के एक्सप्लोर करो। जो मन करता है वही पहनो और अपना जीवन अच्छे से जिओ।