फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने वाला टूट रहा खेतों में, पढ़ें कहानी

Sun, 04 Oct 2015 08:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
1 of 7
'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने वाला होनहार धर्मबीर सिंह खेतों में टूट रहा है। पढ़िए धावक की दर्दभरी कहानी।
विज्ञापन

मिल्‍खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने वाला टूट रहा खेतों में, पढ़ें कहानी

2 of 7
ये कहानी है हरियाणा में रोहतक के अजायब गांव निवासी धर्मबीर सिंह की। इस होनहार धावक ने चीन में हुई एशियन एथलेटिक चैम्पियनशिप में मिल्‍खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा। इसके साथ ही उन्हें रियो ओलंपिक का ‌टिकट मिलने की उम्मीद जगी। लेकिन हालात ये हैं कि उनके पास रियो ओलंपिक क्वालीफाई के लिए विदेश जाना दूर अब तो प्रैक्टिस तक के लिए रुपये नहीं हैं।
विज्ञापन

मिल्‍खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने वाला टूट रहा खेतों में, पढ़ें कहानी

3 of 7
धर्मबीर कहते हैं कि वे पिता के साथ खेतों में मेहनत मजदूरी करके पेट पाल रहे हैं। उस समय तो कर्ज लेकर चीन पहुंच गए, लेकिन अब उनके लिए कर्ज उतारना भी मुश्किल हो रहा है। रियो के लिए विदेश जाना तो दूर की बात है।

मिल्‍खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने वाला टूट रहा खेतों में, पढ़ें कहानी

4 of 7
अजायब गांव निवासी श्रद्धानंद पेशे से किसान हैं। जमीन इतनी कि परिवार का पेट-पेट भर सकता है। मुश्किल हालातों में श्रद्धानंद के बेटे धर्मबीर सिंह ने 2001 में दौड़ना शुरू किया और दौड़ता चला गया। धर्मबीर 100 व 200 मीटर दौड़ में अभी तक नेशनल गेम्स में छह गोल्ड, एक सिल्वर और एक कांस्य पदक जीत चुका है।
विज्ञापन

मिल्‍खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने वाला टूट रहा खेतों में, पढ़ें कहानी

5 of 7
कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में गोल्ड जीतने के अलावा स्टाफ चैंपियनशिप श्रीलंका में गोल्ड, जूनियर एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप इंडोनेशिया में सिलवर, एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप चीन में कांस्य जीत चुका है। इस एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में धर्मबीर सिंह ने मिल्खा सिंह का 21.6 सेकेंड का 200 मीटर का रिकॉर्ड 20.7 सेकेंड में तोड़ा था।
विज्ञापन

मिल्‍खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने वाला टूट रहा खेतों में, पढ़ें कहानी

6 of 7
धर्मबीर अभी 20.6 सेकेंड में 200 मीटर दौड़ रहा है और उसे क्वालीफाई करने के लिए 20.5 सेकेंड में दौड़ पूरी करनी होगी। लेकिन उसके लिए प्रैक्टिस जरूरी है तो क्वालीफाई मुकाबले में जाना भी होगा। इस सब में गरीबी आड़े आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल्‍खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने वाला टूट रहा खेतों में, पढ़ें कहानी

7 of 7
धावक धर्मबीर का कहना है कि अगर आर्थिक तंगी दूर हो जाए तो वह रियो ओलंपिक का टिकट लेकर देश को मेडल दिलाने का पूरा प्रयास करेगा, लेकिन एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए लिया गया कर्ज अब रियो के लिए कर्ज लेने की इजाजत नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें