फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 फिल्में कर चुके इस अभिनेता को देखने वाला कोई नहीं, अपने ही फैन के घर रहने को मजबूर

Sun, 23 Apr 2017 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
Satish Kaul
300 से ज्यादा फिल्में कर चुके इस अभिनेता को अब देखने वाला कोई नहीं है। खाने के लाले पड़ गए है, फैन के घर रहने को मजबूर है। देखिए
विज्ञापन

2 of 11
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार सतीश कौल
इस हीरो के चेहरे को देख कुछ याद आया आपको ? इसे आपने कई फिल्मों में देखा होगा जिनमें 'कर्मा', 'राम लखन' और 'बंद दरवाजा' जैसी कई फिल्में भी शामिल हैं। लेकिन आज ये हीरो बदहाल हालत में है और कोई इसकी सुध लेने वाला नहीं।
विज्ञापन

3 of 11
bollywood flashback satish kaul
ये हीरो हैं सतीश कौल, जिन्हें पंजाब का अमिताभ बच्चन भी कहा जाता है। एक वक्त ऐसा था जब सतीश कौल फिल्मी परदे के चमकते सितारों में से एक थे और अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, शाहरुख खान, देवानंद और दिलीप कुमार जैसे दिग्गज स्टारों के साथ काम किया, लेकिन धीरे-धीरे सतीश कौल फिल्मों से ऐसे गायब हो गए मानों कभी फिल्मों में थे ही नहीं।

4 of 11
bollywood flashback satish kaul
​​करीब 2 साल पहले बाथरूम में गिरने की वजह से लंबे समय तक अस्पताल में इलाज के बाद ठीक हुए पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार सतीश कौल डिप्रैशन के दौर से गुजर रहे हैं। 62 साल के कौल लुधियाना में एक वृद्धाश्रम में रह रहे थे लेकिन शाही शहर की निवासी परमिंद्र कौर बाठ जोकि उनकी फैन भी हैं, उन्हें अपने घर ले आई हैं।
विज्ञापन

5 of 11
परमिंद्र कौर बाठ
अमेरिका में कई दशकों से रह रहीं परमिंद्र अपने घर पंजाबी बाग पटियाला में अब रहती हैं। उनका कहना है कि सतीश कौल के फैन्स उनसे मिलने के लिए आएं, उनसे बात करें ताकि उनकी मानसिक स्थिति ठीक हो सके। समाजसेवा के कार्यों से जुड़ी परमिंद्र ने बताया कि एक स्टूडैंट के जरिए उन्हें पता चला था कि सतीश कौल आजकल लुधियाना के एक वृद्धाश्रम में रहते हैं।
विज्ञापन

6 of 11
bollywood flashback satish kaul
एक छोटे से कमरे में वह अकेले चुपचाप बैठे रहते हैं। इस वजह से उनकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं है। यह बात सुनकर उन्हें अच्छा नहीं लगा और लुधियाना में सारी औपचारिकताएं पूरी करके कौल को अपने घर ले आई हैं। बाठ बोलीं कि अब वो उन्हें अपने साथ ही रखेंगी। उनके खाने-पीने, रहने सब इंतजाम वह खुद कर रही हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
bollywood flashback satish kaul
PU से मिली थी फैलोशिप
सतीश कौल को पंजाबी यूनिवर्सिटी ने भी फैलोशिप दी है। इसके अलावा सरबत दा भला ट्रस्ट द्वारा भी उन्हें लाइफ टाइम 10 हजार रुपए पैंशन दी जाती है। करीब 3 साल पहले सतीश कौल मुंबई से पटियाला आए थे। यहां एक निजी इंस्टीच्यूट के स्टूडैंट्स को थिएटर और एक्टिंग की बारीकियां सिखाने के लिए उन्हें बुलाया गया था। पर इस दौरान वह अपने बाथरूम में गिर गए थे और उनका कूल्हा टूट गया था।

8 of 11
bollywood flashback satish kaul
इसके बाद वह कई महीने यहां निजी अस्पताल में दाखिल रहे और उसके बाद बनूड़ में ज्ञान सागर अस्पताल वालों ने उनका कई महीनों तक फ्री इलाज किया। वहां से ठीक होने के बाद वह लुधियाना के वृद्धाश्रम में रह रहे थे। इस दौरान कई संस्थाओं और उनके फैन्स ने उनकी आर्थिक मदद भी की थी। 

9 of 11
bollywood flashback satish kaul
सतीश कौल आज अपनी जिंदगी बेहद तंगी में गुजार रहे हैं। सतीश कभी हिंदी और पंजाबी फिल्मों में जाना-पहचाना नाम हुआ करते थे। 1974 से 1998 तक सतीश ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले सतीश को उस जमाने में बिना मांगे काम मिलता था, आज खुशामद करने से भी कोई नहीं लेता। 

10 of 11
Satish Kaul
दरअसल सतीश के पास जो जमा-पूंजी थी वो एक बिजनेस में डूब गए। इसके बाद उनकी हालत कुछ महीने पहले ऐसी बिगड़ी कि अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती सतीश के पास इलाज के भी पैसे नहीं थे, बात मीडिया में आई तो फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उनको मदद की। 
विज्ञापन

11 of 11
Satish Kaul
सतीश कौल के पास सब कुछ था...नाम, दौलत-शोहरत, हंसता-खेलता परिवार सब कुछ, पर ना जाने किस्मत को क्या मंजूर था। वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि सतीश कौल के पास ना तो धन-दौलत ही रही और ना ही परिवार का साथ। बची तो सिर्फ तन्हाई, दुख और गरीबी जिन्होंने सतीश कौल का साथ ऐसा पकड़ा कि उन्हें निचोड़ ही डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें