चंडीगढ़ में किरण खेर के साथ एक कार्यक्रम में पहुंचे जयंत सिन्हा व्यापारियों के सवाल पर खूब हंसे और उसी अंदाज में उन्होंने जवाब भी दिया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
Pics: व्यापारियों ने पूछे ऐसे सवाल, हंस पड़े जयंत सिन्हा
2 of 7
वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा सेक्टर-31 स्थित कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री में आयोजित सेशन के दौरान उद्यमियों से रूबरू हुए। इस दौरान उद्यमियों ने महंगाई से लेकर उद्योग जगत से जुड़े सवालों की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन
Pics: व्यापारियों ने पूछे ऐसे सवाल, हंस पड़े जयंत सिन्हा
3 of 7
एक उद्यमी ने सवाल किया कि क्या सरकार को पता है कि निचले स्तर पर महंगाई का क्या हाल है। मंत्रियों को तो सब्जियों के भाव तक की जानकारी नहीं होती है। जयंत सिन्हा ने जवाब दिया कि ‘मैं हजारीबाग में अक्सर सब्जी लेने चला जाता हूं। आप हाल के रेट पूछिए तो हर सब्जी 10 रुपये किलो बिक रही है’।
Pics: व्यापारियों ने पूछे ऐसे सवाल, हंस पड़े जयंत सिन्हा
4 of 7
सांसद किरण खेर भी इस सवाल का जवाब देने में पीछे नहीं रहीं। उन्होंने कहा कि ‘मैं तो तीन-तीन घर चलाती हूं। सब्जियां लेने नहीं जाती, पर इतना तो मालूम है कि सब्जियों के रेट क्या हैं।
विज्ञापन
Pics: व्यापारियों ने पूछे ऐसे सवाल, हंस पड़े जयंत सिन्हा
5 of 7
सेशन के दौरान वित्त राज्य मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों का भी बखान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर आम आदमी के करीब है। उनकी परेशानी को समझती है। सरकार में जितने मंत्री हैं, वे हालात को जानते हैं। केंद्र सरकार अपने स्लोगन ‘सबका साथ, सबका विकास’ पर खरी उतरी है।
विज्ञापन
Pics: व्यापारियों ने पूछे ऐसे सवाल, हंस पड़े जयंत सिन्हा
6 of 7
जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री सिंचाई योजना का उद्देश्य हर राज्य में खेतों तक पानी पहुंचाना है। इससे किसान एक साल में तीन बार फसल पैदा कर सकेंगे और आर्थिक परिदृश्य भी तेजी से बदलेगा।
Pics: व्यापारियों ने पूछे ऐसे सवाल, हंस पड़े जयंत सिन्हा
7 of 7
वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि ईंधन की कई बार गिरी कीमतों से सरकार को काफी फायदा हुआ है। अब अच्छी और मजबूत आर्थिक स्थिति बन चुकी है। जल्द ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से ब्याज दरों में भी कटौती की जाएगी। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था नौ से दस फीसदी तक बढ़ेगी।