चंडीगढ़ के एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को उनके काम की 10 अहम बातें बताईं। यह कार्यक्रम ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ द्वारा चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
एसएसपी गिल से सुनिए अपने काम की 10 बातें
2 of 5
एसएसपी ने बताया कि लड़ाई-झगड़ा होने पर पुलिस में इसकी एफआईआर दर्ज नहीं हो सकती। लेकिन, इसकी शिकायत देकर मामला पुलिस के संज्ञान में जरूर लाया जाना चाहिए। एक्सीडेंट में मामूली घायल होने पर भी एफआईआर दर्ज नहीं होती। फोन पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल की शिकायत पर भी एफआईआर दर्ज नहीं होती।
विज्ञापन
एसएसपी गिल से सुनिए अपने काम की 10 बातें
3 of 5
गिल ने यह भी बताया कि किराएदार का मकान खाली न करना पुलिस की कार्रवाई से बाहर है। लेकिन, पुलिस को शिकायत देकर डीडीआर दर्ज कराई जा सकती है। घर के आंतरिक झगड़े में पुलिस केवल डीडीआर दर्ज कर सकती है। किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकती। पुलिस को किसी भी तरह की शिकायत करनी हो, चाहे वह किसी पुलिसकर्मी की ही क्यों न हो तो आईजी को igp-chd@nic.in, डीआईजी police-chd@nic.in या एसएसपी pssput-chd@nic.in को मेल कर सकते हैं।
एसएसपी गिल से सुनिए अपने काम की 10 बातें
4 of 5
एसएसपी ने बताया कि ट्रैफिक से संबंधित शिकायत के लिए एसएसपी ट्रैफिक को police-chd@nic.in पर मेल कर शिकायत कर सकते हैं। किसी अपराध या किसी भी तरह की गलत गतिविधि की जानकारी पुलिस तक पहुंचानी हो तो यूटी पुलिस के जारी किए गए व्हाट्स एप नंबर पर भी भेज सकते हैं। ये नंबर है 9779580985।
युवतियों के लिए खासतौर पर एसएसपी ने जानकारी दी कि युवतियों और महिलाओं को पुलिस से डरने की जरूरत नहीं। उनकी शिकायत सुनने के लिए सभी थानों में अलग से महिला पुलिस अधिकारी तैनात हैं। साथ ही हेल्प डेस्क भी हैं। इसमें उनसे संबंधित जानकारी गोपनीय रखी जाती है। शोर-शराबे के लिए जिला प्रशासन को सूचित करें। देर रात का मामला हो तो पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत करें।