इन खौफनाक तस्वीरों में बेकाबू कार की रफ्तार का अंजाम देखकर आपका दिल दहल जाएगा। इस बेकाबू कार ने 3 वाहनों को टक्कर मारी।
विज्ञापन
बेकाबू कार की रफ्तार, देखिए खौफनाक तस्वीरें
2 of 5
कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि दो अन्य कारें चकनाचूर हो गईं। ट्रक को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा। हादसे में कार का चालक प्रिंस चौधरी भी बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
बेकाबू कार की रफ्तार, देखिए खौफनाक तस्वीरें
3 of 5
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि कार ट्रक से टकराने के बाद नहीं रुकती तो और भी गाड़ियां उसकी चपेट में आ सकती थीं। काफी नुकसान हो सकता था।
बेकाबू कार की रफ्तार, देखिए खौफनाक तस्वीरें
4 of 5
मिली जानकारी के अनुसार, प्रिंस चौधरी अपनी स्विफट कार लेकर सेक्टर 70 की तरफ से आ रहा था। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि सोहाना लाइट प्वाइंट पर उसे एक स्विफ्ट डिजायर को टक्कर मारी दी। कार का मौके पर ही टायर फट गया। डिजायर को टक्कर मारने के बाद गाड़ी प्रिंस की गाड़ी बेकाबू हो गई और एक आई-10 कार से जा टकराई। इसके बाद कार ट्राले से जाकर टकरा गई और इसके बाद कार ट्रक से टकराई।
हादसे की सूचना तुरंत पीसीआर को दी गई। पीसीआर ने मौके पर पहुंच पर प्रिंस चौधरी को सिविल अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया। साथ ही कार को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी।