हरियाणा के मंत्री अनिल विज से विवाद के चलते तबादले का शिकार हुईं IPS संगीता के पिता ने नपे-तुले शब्दों में ही बात की। देखिए, क्या बोले वे?
विज्ञापन
देखिए, IPS बेटी के तबादले पर क्या बोले कारपेंटर पिता धर्मपाल?
2 of 6
खुद पुलिस विभाग में बतौर पेंटर की नौकरी करने वाले धर्मपाल ने बताया कि वे 2007-2008 में फतेहाबाद रहे हैं। सब जानते हैं कि वहां नशा किस कदर पांव जमा चुका है। अवैध शराब की बिक्री रोकने में उनकी बेटी के प्रयासों में कोई कमी नहीं रही। वह जो कहती हैं तो करके दिखाती हैं।
विज्ञापन
देखिए, IPS बेटी के तबादले पर क्या बोले कारपेंटर पिता धर्मपाल?
3 of 6
बकौल धर्मपाल, संगीता अपने असूल व सिद्धांतों की पक्की हैं। वे जो भी काम अपने हाथ में लेती हैं, उसे पूरी निष्ठा के साथ करती हैं। संगीता समझदार है, मुझे उसकी कोई चिंता नहीं है।' अभी तक न तो मैंने फोन किया और न ही बेटी ने मुझे। मेरी बेटी समझदार है। आईपीएस है, खुद ही अपने फैसले लेगी।
देखिए, IPS बेटी के तबादले पर क्या बोले कारपेंटर पिता धर्मपाल?
4 of 6
भिवानी जिले में दुर्गा कॉलोनी स्थित अपने आवास पर ‘अमर उजाला’से बात करते हुए संगीता के पिता धर्मपाल ने ज्यादातर सवालों के जवाब नहीं दिए। लेकिन, धर्मपाल व उनकी पत्नी के चेहरे पर परेशानी के भाव साफ झलक रहे थे। केवल इतना कहा कि आपके माध्यम से पता लगा कि संगीता का तबादला हो गया।
विज्ञापन
देखिए, IPS बेटी के तबादले पर क्या बोले कारपेंटर पिता धर्मपाल?
5 of 6
मिसाल से कम नहीं है सादगी: शाम पांच बजे का वक्त.....। एक शख्स खल (पशुचारा) की बोरी लेकर घर के बाहर मोपेड के ब्रेक लगाता है। फिर एक लड़के की मदद से बोरी को पशु बाड़े में रखवाता है। यहां जिस शख्स का जिक्र हो रहा है, वे संगीता कालिया के पिता धर्मपाल हैं। परिवार और परिवेश की सादगी देखकर लगता नहीं कि एक आईपीएस अधिकारी का मकान है।
देखिए, IPS बेटी के तबादले पर क्या बोले कारपेंटर पिता धर्मपाल?
6 of 6
IPS संगीता की माता भैंस का दूध निकालने की तैयारी में लगी हुई थी। संगीता की स्कूल की पढ़ाई शहर के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल में हुई। बी.कॉम आदर्श महिला कॉलेज से की। इसके बाद गवर्नमेंट कॉलेज से डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से इकनॉमिक्स में एमए किया। आईएएस परीक्षा के लिए कुछ समय दिल्ली में कोचिंग ली। वर्ष 2010 में परीक्षा पास की और आईपीएस बनीं।