हैप्पी न्यू ईयर की प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ पहुंचे अभिनेता सोनू सूद ने जैग के किरदार के सीक्रेट बताए। सोनू सूद ने बताया कि जैग उनका अपना ड्रीम रोल है। जैग आर्मी मैन है और जंग में उसका कान उड़ जाता है। सोनू सूद ने बताया कि फिल्म में अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान को बराबर का रोल मिला है। सोनू सूद ने बताया कि सिटी ब्यूटीफुल मेरे पसंदीदा शहरों में से एक है। जब भी पंजाब आना होता है, वे कुछ समय चंडीगढ़ जरूर रुकते हैं।