फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 युवतियां, 57 मर्द... यहां खेल रहे थे शबाब का खेल

Thu, 09 Apr 2015 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
1 of 15
पूर्व विधायक देवराज दीवान के जिस पैलेस में शराब संग शबाब का खेल चलता था, वह बेहद शानदार था। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

5 युवतियां, 57 मर्द... यहां खेल रहे थे शबाब का खेल

2 of 15
पूर्व कांग्रेसी विधायक देवराज ‌दीवान के ‌जिस पैलेस में शराब संग शबाब का खेल चलता था, वह बेहद शानदार था। लगभग 6 एकड़ में फैले दीवान पैलेस में दो बड़े बगीचे हैं। इसके अलावा इसमें वॉटर पार्क और दो होटल भी बने हैं। वॉटर पार्क काफी पहले से बंद है। इसे फैंटेसी वॉटर पार्क के नाम से जाना जाता था।
विज्ञापन

5 युवतियां, 57 मर्द... यहां खेल रहे थे शबाब का खेल

3 of 15
वॉटर पार्क के तहत लगभग 8 मंजिला एक इमारत बनी है। इसमें भी कमरे हैं। होटलों में से एक होटल तो लगभग 8-9 मंजिला है। लाल रंग के पेंट वाले इस होटल और वॉटर पार्क की बिल्डिंग के बीच में ही दूसरा होटल है। यह बड़े कमरों वाला होटल है। यह लगभग 3 या 4 मंजिला इमारत है। इसमें क्रीम कलर का पेंट किया गया है। पैलेस में ही एक छोटा सा मंदिर और भूमि के एक टुकड़े पर गेहूं की बिजाई भी की गई थी।

5 युवतियां, 57 मर्द... यहां खेल रहे थे शबाब का खेल

4 of 15
पड़ताल में सामने आया है कि क्रीम कलर वाले होटल में ही पार्टी चल रही थी। इस होटल के एक हॉल में सभी आरोपी मस्त थे। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि इस हॉल के साथ लगते ही अलग-अलग कमरों में लड़कियां मौजूद थी। हॉल में ही मिनी बार बनाया गया था।
विज्ञापन

5 युवतियां, 57 मर्द... यहां खेल रहे थे शबाब का खेल

5 of 15
फ्लैश बैक में जाएं तो लगभग 11 साल पहले भी दीवान पैलेस पर छापामार की कार्रवाई की गई थी। उस समय आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने पैलेस में जमकर तोड़फोड़ भी की थी।
विज्ञापन

5 युवतियां, 57 मर्द... यहां खेल रहे थे शबाब का खेल

6 of 15
सोनीपत के पूर्व विधायक देवराज दीवान का होटल बहालगढ़ रोड पर अहमदपुर गांव के पास स्थित है। पुलिस ने यहां छापामारी कर वेश्यावृत्ति और जुए के खेल का पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन

5 युवतियां, 57 मर्द... यहां खेल रहे थे शबाब का खेल

7 of 15
पुलिस ने होटल से 57 युवकों व पांच युवतियों को गिरफ्तार किया। होटल से 5.80 लाख रुपये भी जब्त किए गए हैं। पकड़े गए युवकों में पूर्व विधायक का बेटा ललित दीवान भी शामिल है।

5 युवतियां, 57 मर्द... यहां खेल रहे थे शबाब का खेल

8 of 15
होटल में गिरफ्तार युवकों में से अधिकतर सोनीपत के हैं और सभी अमीर और रसूखदार परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। पकड़ी गई पांचों युवतियां दिल्ली की रहने वाली हैं। पुलिस का कहना है कि ये सभी अनैतिक देह व्यापार से जुड़ी रही हैं। उन्हें सोनीपत के साथ ही दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता रहा है। सोमवार को भी इन्हें स्पेशल दिल्ली से बुलाया गया था।

5 युवतियां, 57 मर्द... यहां खेल रहे थे शबाब का खेल

9 of 15
पुलिस ने पूर्व विधायक सहित सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार और जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। सूत्रों की मानें तो अब पुलिस होटल को सील करने की कार्रवाई भी कर सकती है। हालांकि अभी जांच जारी है, लेकिन होटल में अनैतिक देह व्यापार और गैंबलिंग का इतना बड़ा मामला सामने के बाद पुलिस होटल सील करने से गुरेज नहीं करेगी।

5 युवतियां, 57 मर्द... यहां खेल रहे थे शबाब का खेल

10 of 15
डीएसपी पूजा डाबला और मुकेश जाखड़ ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि सोमवार रात स्पेशल स्टाफ प्रभारी अजय को सूचना मिली थी कि बहालगढ़ रोड स्थित होटल दीवान पैलेस में सेक्स रैकेट और जुआ चल रहा है।

5 युवतियां, 57 मर्द... यहां खेल रहे थे शबाब का खेल

11 of 15
जानकारी पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार को दी गई। उनके निर्देश पर 50 सदस्यीय टीम का गठन कर देर रात लगभग 11 बजे होटल पर छापा मारा।

5 युवतियां, 57 मर्द... यहां खेल रहे थे शबाब का खेल

12 of 15
पुलिस के पहुंचते ही होटल में भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने घेरा डालकर सभी को दबोच लिया। मौके से 57 युवक व पांच युवतियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 5.80 लाख रुपये भी बरामद हुए।

5 युवतियां, 57 मर्द... यहां खेल रहे थे शबाब का खेल

13 of 15
देवराज दिवान सोनीपत सदर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के विधायक रह चुके हैं। वे पिछला चुनाव भी इसी सीट से कांग्रेस की टिकट पर लड़े थे, लेकिन हार गए। उनका कहना है कि यह होटल कपूरसिंह नाम के व्यक्ति को किराए पर दिया हुआ है।

5 युवतियां, 57 मर्द... यहां खेल रहे थे शबाब का खेल

14 of 15
होटल से गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद ही यह कहा जा सकता है कि होटल किसके नाम से चल रहा था। फिलहाल पूर्व विधायक देवराज दिवान के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

5 युवतियां, 57 मर्द... यहां खेल रहे थे शबाब का खेल

15 of 15
पकड़े गए युवकों में पूर्व विधायक का बेटा ललित दीवान भी शामिल है। पुलिस ने पूर्व विधायक सहित सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार और जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें