देश भर में मौजूद तीर्थों के दर्शन करने को तैयार हो जाएं लोग। स्पेशल ट्रेनें दौड़ने वाली हैं और सफर मात्र 10 हजार में कर सकेंगे।
विज्ञापन
सिख तीर्थों के दर्शन को तैयार रहें, वो भी मात्र 10 हजार में
2 of 7
यह रेलगाड़ियां पंजाब के अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर चंडीगढ़ से चलाई जा सकती हैं। पंजाब से चलने वाली ट्रेनें बिहार के पटना साहिब, महराष्ट्र के नांदेड़ साहिब, वाराणसी, अजमेर, बिंदर और पुस्कर समेत अन्य तीर्थ स्थानों पर जाएंगी।
विज्ञापन
सिख तीर्थों के दर्शन को तैयार रहें, वो भी मात्र 10 हजार में
3 of 7
धार्मिक टूर पर चलने वाली इन ट्रेनों का सफर 4 से 5 दिन का हो सकता है। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कहा, 'इसके लिए हर यात्री को प्रतिदिन 2100 रुपए के हिसाब से भुगतान करना होगा।' रेल मंत्रालय के मुताबिक, करीब एक महीने बाद ये स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
सिख तीर्थों के दर्शन को तैयार रहें, वो भी मात्र 10 हजार में
4 of 7
पंजाब सरकार एक जनवरी 2016 से तीर्थ यात्रा स्कीम की शुरुआत करेगी। उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल इसकी शुरुआत श्री अमृतसर साहिब से हजूर साहिब के लिए पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे। वीरवार को एक बैठक के बाद सुखबीर बादल ने बताया कि दो अन्य ट्रेनें चार जनवरी 2016 को तलवंडी साबो और 8 जनवरी को श्री आनंदपुर साहिब से श्रद्धालुओं को लेकर हजूर साहिब जाएंगी।
विज्ञापन
सिख तीर्थों के दर्शन को तैयार रहें, वो भी मात्र 10 हजार में
5 of 7
इन ट्रेनों में श्रद्धालुओं के साथ-साथ एसजीपीसी सदस्य और संबंधित विधायक भी जाएंगे। बादल ने कहा कि पंजाब सरकार इस यात्रा का पूरा खर्चा स्वयं उठाएगी। बादल ने बताया कि तीर्थ स्थल घुमाने वाली इस योजना पर पंजाब सरकार 100 करोड़ रुपए तक खर्च करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
सिख तीर्थों के दर्शन को तैयार रहें, वो भी मात्र 10 हजार में
6 of 7
इस स्कीम पर 150 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। 15 जनवरी 2016 के बाद वाराणसी के लिए भी रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। अजमेर शरीफ की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए लुधियाना और मालेरकोटला स्टेशनों का चयन किया गया है।
सिख तीर्थों के दर्शन को तैयार रहें, वो भी मात्र 10 हजार में
7 of 7
केंद्रीय रेल मंत्री ने भरोसा दिया कि राज्य के पर्यटन विभाग की ओर से आईआरसीटीसी के सहयोग से ऐसी विशेष रेलगाड़ियां अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर, चंडीगढ़ से पटना साहिब, नांदेड़ साहिब, वाराणसी, पुष्कर और अजमेर के लिए चलाई जा सकती हैं। उन्होंने इस यात्रा में बुजुर्गों के लिए 50 फीसदी सब्सिडी की मांग भी रखी।