फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होला मोहल्ला के अद्भुत रंग, देखिए तस्वीरों के संग

Sun, 08 Mar 2015 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब (रोपड़)
विज्ञापन
1 of 9
सिखों के राष्ट्रीय पर्व होला मोहल्ला के अद्भुत रंग देखकर आपका दिल भी खुशी से महक उठेगा। देखिए मस्ती भरी ये तस्वीरें।
विज्ञापन

होला मोहल्ला के अद्भुत रंग, देखिए तस्वीरों के संग

2 of 9
श्री आनंदपुर साहिब (रोपड़)। सिख कौम के राष्ट्रीय पर्व होला मोहल्ला का छह दिन बाद शुक्रवार को रंगारंग समापन हो गया।
विज्ञापन

होला मोहल्ला के अद्भुत रंग, देखिए तस्वीरों के संग

3 of 9
इस मौके पर लाखों की संख्या में संगत श्री आनंदपुर साहिब में तख्त श्री केसगढ़ साहिब और अन्य धार्मिक स्थानों पर नतमस्तक हुई।

होला मोहल्ला के अद्भुत रंग, देखिए तस्वीरों के संग

4 of 9
अंतिम दिन एसजीपीसी की ओर से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान निहंग सिंह गुलाल उड़ाते हुए और गुरु गोबिंद सिंह के जयकारे लगाते हुए श्री आनंदपुर साहिब के बाजारों से होते हुए चरन गंगा स्टेडियम में पहुंचे।
विज्ञापन

होला मोहल्ला के अद्भुत रंग, देखिए तस्वीरों के संग

5 of 9
नगर कीर्तन तख्त श्री केसगढ़ साहिब से शुरू होकर किला आनंदगढ़ साहिब से होता हुआ नई आबादी, कलगीधर मार्केट, मेन रोड से होता हुआ गुरुद्वारा किला होलगढ़ साहिब और माता जीतो में पहुंच कर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

होला मोहल्ला के अद्भुत रंग, देखिए तस्वीरों के संग

6 of 9
नगर कीर्तन के बाद सभी सिंह साहिबान चरन गंगा स्टेडियम पहुंचे जहां पर एसजीपीसी और सभी निहंग सिंह जत्थेबंदियों की ओर से मोहल्ला खेला गया। इस दौरान निहंग सिंहों ने जंगजू खेलों का प्रदर्शन किया गया। मेला क्षेत्र में 400 से भी ज्यादा लंगर लगाए गए थे।
विज्ञापन

होला मोहल्ला के अद्भुत रंग, देखिए तस्वीरों के संग

7 of 9
दिन की शुरूआत में सबसे पहले तख्त श्री केसगढ़ साहिब में होला मोहल्ला संबंधी शुरू किए गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इस दौरान श्रद्धालुओं को ऐतिहासिक शस्त्रों के दर्शन भी करवाए गए। 

होला मोहल्ला के अद्भुत रंग, देखिए तस्वीरों के संग

8 of 9
होला मोहल्ला के मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने सिख कौम के नाम तख्त श्री केसगढ़ साहिब से संदेश जारी कर सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

होला मोहल्ला के अद्भुत रंग, देखिए तस्वीरों के संग

9 of 9
उन्होंने कहा कि जो युवक सिखी से दूर होते जा रहे हैं, एसजीपीसी उनकी संभाल करे। उन्होंने भ्रूण हत्या के खिलाफ भी लोगों को जागरूक होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या और नशे के खिलाफ सिख जगत आवाज बुलंद करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें