अफगानिस्तान में भीड़ के हाथों बेदर्दी से मारी गई 28 वर्षीय महिला फरखुंदा के लिए सिग्नेचर कैंपेन चलाकर इंसाफ की मांग की गई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
अफगान में मारी गई महिला के लिए मांगा इंसाफ, तस्वीरें
2 of 6
यह सिग्नेचर कैंपेन सेक्टर 17 प्लाजा में एपीडब्ल्यू और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मिलकर चलाया। इस दौरान चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, करनबीर, गुरजोत सिंह और अफगानी स्टूडेंट जैरिफा मौजूद थीं।
विज्ञापन
अफगान में मारी गई महिला के लिए मांगा इंसाफ, तस्वीरें
3 of 6
सिग्नेचर कैंपेन के दौरान पहले सेक्टर-17 चौकी की पुलिस ने कैंपेन में शामिल होने के लिए पहुंचे लोगों को इकट्ठा होने से रोका। लेकिन बाद में खुद भी बढ़ चढ़कर इसमें भाग लिया।
अफगान में मारी गई महिला के लिए मांगा इंसाफ, तस्वीरें
4 of 6
पुलिस कर्मियों का कहना था कि यहां धारा 144 लागू है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा द्वारा समझाने के बाद यह मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
अफगान में मारी गई महिला के लिए मांगा इंसाफ, तस्वीरें
5 of 6
बता दें कि अफगानिस्तान में 28 वर्षीय फरखुंदा को लाठी- डंडों से मारा गया। लात-घूंसों से उसकी पिटाई की गई। इसके बाद उस पर कार चढ़ा दी गई। मरने के बाद उसकी लाश को कार से बांध कर घसीटा गया और फिर जला दिया गया।