फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी घर का टीवी और सोफा बेचना पड़ा था, अब बनीं MTV रोडीज की विनर

Mon, 24 Jul 2017 09:31 AM IST
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
Shweta Mehta
श्र्वेता मेहता, जो फेमस रिएलटी शो 'एमटीवी-रोडीज' की विनर है। इनके जीवन में एक समय ऐसा भी आया था जब घर का टीवी और सोफा बेचना पड़ा था।
विज्ञापन

2 of 9
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
फतेहाबाद के डैफोडिल्स स्कूल से पढाई कर चुकी श्वेता मेहता शुरु में साफ्टवेयर इंजीनियर थी लेकिन उनकी मंजिल कुछ और ही थी। एक दोस्त के साथ जिम जाने के बाद उन्होंने फिटनेस को ही अपना करियर बना लिया। 
विज्ञापन

3 of 9
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
इसी के चलते उन्होंने लगातार मेहनत की और फिटनेस की दुनिया एक के बाद एक कदम आगे बढ़ाती चली गई। फिटनेस की दुनिया में आने के बाद श्वेता को काफी छोटे कपड़े पहनने पड़ते थे जो उसके परिजनों को पसंद नहीं था। 

4 of 9
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
इसी के चलते उसके परिवार वालों ने श्वेता से बात करना बंद कर दिया था। उसे खर्चों के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी। बैंगलोर में उसे बड़े घर से छोटे घर में शिफ्ट होना पड़ा। 
विज्ञापन

5 of 9
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
रूटीन के खर्च के लिए उसे टीवी और अन्य घरेलु सामान तक बेचने पड़े थे लेकिन मेहनत के दम पर श्वेता ने फिटनेस की दुनिया में नाम कमाया। इसके बाद परिजन भी उसके करीब हो गए। 
विज्ञापन

6 of 9
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
मूल रूप से फतेहाबाद की नहर कालोनी में रहने वाली श्वेता मेहता ने एमटीवी रोडीज के लिए चंडीगढ़ में हुए ऑडीशन में हिस्सा लिया था। इस ऑडीशन में जब उन्होंने एक टास्क के दौरान प्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह को अपने कंधे पर बिठाकर पुशअप किए तो ऑडीशन में मौजूद सभी जज हक्के-बक्के रह गए। 
विज्ञापन

7 of 9
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
रणविजय, हरभजन, करण कुंद्रा और खुद नेहा धूपिया ने इतनी शानदार परफार्मंेस के लिए श्वेता को गले लगाकर बधाई दी थी और उनको सेलेक्ट किया था। अपने ऑडीशन क्लियर होने के बाद ही फतेहाबाद की श्वेता मेहता ने फिल्म स्टार नेहा धूपिया की टीम को ज्वाइन किया था।

8 of 9
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
पूरे गेम शो में श्वेता ने अपनी शानदार फिजिक्स, स्ट्रैंथ और बोल्डनेस से अपनी एक अलग जगह बनाई रखी। इसी के चलते वो कई बार डेंजर जोन में जाने के बावजूद वापिस लौटी और हर बार उन्होंने पहले से शानदार गेम दिखाई। 
विज्ञापन

9 of 9
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
 नेहा धूपिया गैंग की मैंबर रही श्वेता शुरु से ही इस गेम शो की सबसे मजबूत प्रतिभागियों में से एक थी और पूरे गेम शो में उन्होंने इसे बार-बार साबित भी किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें