मोहाली के फेज-7 में उस समय भगदड़ मच गई, जब निर्माणाधीन बिल्डिंग की 7वी मंजिल से अचानक शटरिंग व लोहे की रॉडें गिरनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
7वीं मंजिल से शटरिंग गिरी, कई जानें बाल बाल बचीं, भारी नुकसान
2 of 5
मोहाली में कारों पर गिरी शटरिंग
- फोटो : अमर उजाला
हादसा फेज-7 के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लॉट-ई-40 के साथ लगते प्लॉटों में उस समय सनसनी फैल गई, जब शटरिंग और रॉडों ने पास में खड़ी होंडा सिटी समेत चार महंगी कारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। वहीं, प्लॉट मालिकों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी है। शटरिंग गिरने करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
7वीं मंजिल से शटरिंग गिरी, कई जानें बाल बाल बचीं, भारी नुकसान
3 of 5
मोहाली में कारों पर गिरी शटरिंग
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे की है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 के प्लॉट नंबर ई-40 में निर्माणाधीन सातवीं मंजिल पर शीशों से शटरिंग हटाने का काम चल रहा था। बिल्डिंग में काम कर रहे मजदूरों ने जैसे ही शटरिंग का लॉक खोलना शुरू किया, तभी अचानक एक के बाद एक शटरिंग गिरने लगीं। शटरिंग का बड़ा हिस्सा साथ लगते प्लॉट ई-39 और 38 पर जा गिरा। जिससे होंडा सिटी समेत चार कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
7वीं मंजिल से शटरिंग गिरी, कई जानें बाल बाल बचीं, भारी नुकसान
4 of 5
मोहाली में कारों पर गिरी शटरिंग
- फोटो : अमर उजाला
एक कार के मालिक गगनदीप ने बताया कि वह आईटी कंपनी चलाते हैं। वह शाम को अपने ऑफिस में ही थे। अचानक तेज आवाज सुनकर वह बाहर की ओर भागे। बाहर आकर उन्होंने देखा कि उनकी कार पर शटिंरग गिरी है। जिससे उनकी होंडा सिटी और पोलो गाड़ी पूरी तहर क्षतिग्रस्त हो गईं। उनके ऑफिस का शेड भी टूट गया है। उन्होंने बताया कि करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कार मालिक ने पुलिस को शिकायत दे दी है।
7वीं मंजिल से शटरिंग गिरी, कई जानें बाल बाल बचीं, भारी नुकसान
5 of 5
मोहाली में कारों पर गिरी शटरिंग
- फोटो : अमर उजाला
पोलो व होंडा सिटी के मालिक गगन ने बताया कि शटरिंग गिरने के दौरान साथ के प्लॉट में व्यक्ति अपनी ऑल्टो गाड़ी लेकर बिल्डिंग से बाहर जा रहा था। तभी उसकी गाड़ी पर अचानक शटरिंग गिर गई। गाड़ी में दो लोग बैठे थे। शटरिंग गिरता देख एक व्यक्ति तो गाड़ी से बाहर निकाल गया। लेकिन ड्राइवर सीट पर बैठा व्यक्ति गाड़ी के अंदर ही फंस गया। मौक पर खड़े लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे गाड़ी से निकाला।