फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से दर्दनाक हादसा, घर में ही हुई पिता, पत्नी और बेटी की मौत

Tue, 06 Dec 2016 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
1 of 5
घर में आग लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
यहां के गांव दयालपुरा में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि परिवार के बाकी 2 सदस्य की हालत गंभीर बताई गई है। वहीं, मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के दौरान मरने वालों की पहचान कुलजीत सिंह (50), पत्नी सुरिन्दर कौर (46) व बेटी नौनी (16) के रूप में हुई है। जबकि बाकी 2 बेटियां हरप्रीत कौर व कमलप्रीत कौर का इलाज जीएमसीएच-32 में चल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
घर में आग लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पुलिस ने हादसे में मारे गये कुलजीत सिंह के भतीजे राजिंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह की शिकायत पर डीडीआर दर्ज करके आगामीं जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कुलजीत सिंह पंजाब के पीडब्लयूडी विभाग में कार्यरत था। जांच अधिकारी कम एएसआई गुरमेल सिंह ने मामले संबंधी जानकारी देते हुये बताया कि शनिवार रात कुलजीत सिंह अपने परिवार सहित घर पर सो रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
घर में आग लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान, रात करीब सवा 11 बजे घर की छत पर लगी बिजली के तार आपस में टकरा गई और शार्ट सर्किट हो गया। इसके बाद तारों से निकली चिंगारियों ने पहले प्लास्टिक पाइप को पिघला दिया और बाद में यहीं चिंगारियां बिस्तर पर आ गिरी और आग लग गई। इसी दौरान, बिस्तर में सुरजीत सिंह अपने परिवार संग सो रहा था, जिनको आग ने अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, आग की लपटें देखकर पत्नी सुरिन्दर कौर उठ गई और उसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग इकटठा हो गये। 

4 of 5
घर में आग लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
जिन्होंने पहले घर पर लगा मुख्य दरवाजा तोड़ा और अंदर आग से झुलसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया गया। वहीं, मौके पर लोगों द्वारा 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी, जो मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद लोगों ने मिलकर सभी घायलों को उठाकर चंडीगढ़ सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। वहीं, इलाज के दौरान रविवार दोपहर बाद सुरजीत सिंह, पत्नी सुरिंदर सिंह व बेटी नौनी ने दम तोड़ दिया। जबकि बाकी दोनों बेटियों की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर में आग लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
लोहे के गार्डर और लकड़ी के बालों से बना हुआ था घर :
गांव दयालपुरा के मोहल्ला सौढियां में कुलजीत सिंह का घर लोहे के गार्डर और लकड़ी के बालों से बना हुआ था। जबकि जिन तारों में आग लगी वह प्लास्टिक पाइप से ढकी हुई थी, जो आपस में टकराकर गर्म हो गई थी। वहीं, घर पर लगे स्विच बाक्स में मोबाइल का चार्जर लगा हुआ था, जो बिल्कुल ठीक था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें