फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में हादसा, टुकड़ों में बंटी बीएमडब्ल्यू, 2 मरे

Mon, 27 Oct 2014 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब के लुधियाना में सराभा नगर स्थित दीपक अस्पताल के पास शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार बीएमडबल्यू बेकाबू होकर पेड़ से टकराकर कार हवा में उड़ते हुए नीचे सड़क पर गिरी और दो टुकड़ों में बंट गई।। इससे कार सवार पार्क प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर सहित दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

पंजाब में हादसा, टुकड़ों में बंटी बीएमडब्ल्यू, 2 मरे

2 of 5
सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान पार्क प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर भाई रणधीर सिंह नगर निवासी गगनदीप शर्मा और उसके दोस्त डुगरी धांधरा रोड स्थित हरजोत नगर निवासी रजत दुआ के रुप में हुई है। कार मालिक कृष्णा नगर निवासी अतुल बंसल गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पंजाब में हादसा, टुकड़ों में बंटी बीएमडब्ल्यू, 2 मरे

3 of 5
पुलिस ने जांच के बाद रविवार को पोस्टमार्टम करा दोनों के शव वारिसों के हवाले कर दिए। अस्पताल में उपचाराधीन अतुल की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना सराभा नगर के एसएचओ अरमिंदर सिंह ने कहा कि गगनदीप शर्मा की बहन चंडीगढ़ से आई हुई थी। रात करीब साढ़े दस बजे खाना खाने के बाद वह अपने बचपन के दोस्त रजत और अतुल के साथ घूमने के लिए चला गया।

पंजाब में हादसा, टुकड़ों में बंटी बीएमडब्ल्यू, 2 मरे

4 of 5
अतुल कार चला रहा था, जबकि गगन और रजत साथ बैठे थे। तीनों घूमते हुए दीपक अस्पताल रोड पर पहुंच गए। वहां पर अतुल ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। इससे कार का संतुलन बिगड़ा और पेड़ से टकरा कर हवा में उछलकर नीचे सड़क पर गिरी तो उसके दो टुकड़े हो गए। कार में सवार तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। किसी राहगीर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में हादसा, टुकड़ों में बंटी बीएमडब्ल्यू, 2 मरे

5 of 5
पुलिस के आने से पहले ही गगनदीप और रजत की मौत हो चुकी थी। गंभीर घायल अतुल को पुलिस ने निजी अस्पताल में दाखिल कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी। जिस वजह से कार का संतुलन बिगड़ गया। इससे पहले भी कार की रेस लगाने के चक्कर में अग्र नगर के पास बीएमडब्ल्यू कार बेकाबू हो गई थी। जिसमें लायपुर स्वीट्स वालों के बेटे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें