फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद की पत्नी बोली- 'पाकिस्तान मुर्दाबाद था, मुर्दाबाद ही रहेगा, सेल्यूट टू इंडियन आर्मी'

Thu, 28 Dec 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
शहीद जवान परगट सिंह
पाकिस्तान पहले भी मुर्दाबाद था और अब भी मुर्दाबाद ही रहेगा। पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हुए जवान की पत्नी का कलेजा फटा और इस तरह भड़ास निकाली।
विज्ञापन

2 of 5
पाक गोलीबारी में परगट सिंह शहीद
पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिला के केरी सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए हरियाणा में करनाल के गांव रम्बा निवासी सैनिक परगट सिंह शहीद हो गए थे। अब उनकी पत्नी रमनप्रीत कौर ने भारतीय सेना द्वारा मंगलवार सुबह पाक के तीन सैनिकों को मार गिराने पर सेना के जवानों को सैल्यूट किया है।
विज्ञापन

3 of 5
पाक गोलीबारी में परगट सिंह शहीद
रमनप्रीत कौर ने कहा कि इस कार्रवाई से उन्हें ठंडक मिली है, हमें देश की सेना पर नाज है कि उन्होंने बदला तो लिया है। शहीद की पत्नी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान पहले भी मुर्दाबाद था और अब भी मुर्दाबाद ही रहेगा। हमारे जवानों ने सही बदला लिया है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहनी चाहिए।

4 of 5
पाक गोलीबारी में परगट सिंह शहीद
शहीद परगट सिंह के पिता रतन सिंह ने भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने जो यह कदम उठाया है, वह बिल्कुल निर्णायक है। दुश्मन को उसी के घर में घुस कर जवाब दिया जाना चाहिए था, जो भारत की सेना ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाक गोलीबारी में परगट सिंह शहीद
उन्होंने मोदी सरकार से यह भी मांग की है कि जो सैनिक देश की रक्षा में तैनात हैं, उन्हें सरकार और अधिकार दे और साथ ही साथ उन्हें बुलेट प्रूफ जाकेट दी जाएं, ताकि जवानों की क्षति कम से कम हो। देश के सैनिक किसी भी सूरत में खुद की परवाह नहीं करते। इसलिए दुश्मन सेना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें