फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: इंटरनेट से इतना प्यार था, मां-बाप को मार दिया

Wed, 09 Sep 2015 08:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
नाबालिग युवक को इंटरनेट से इतना प्यार था कि उसने दोस्तों के साथ मिलकर मां-बाप को मौत की नीदं सुला दिया। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन

तस्वीरें: इंटरनेट से इतना प्यार था, मां-बाप को मार ‌दिया

2 of 9
मामला हरियाणा के रोहतक का है। मां-बाप ने बेटे को इंटरनेट पर ध्यान कम देने और पढ़ाई पर जोर देने के लिए कहा। बेटा इंटरनेट यूज न करे, इसलिए उसे रिचार्ज कराने को पैसे भी देने बंद कर दिए। इससे बेटा नाराज हो गया और उसने मां-बाप को मारने की साजिश रच दी। उसके बाद बेटा मां-बाप की प्रॉपर्टी भी अपने नाम करवाना चाहता था। आरोपी नाबालिग ने पूछताछ में यह खुलासा किया।
विज्ञापन

तस्वीरें: इंटरनेट से इतना प्यार था, मां-बाप को मार ‌दिया

3 of 9
पुलिस ने वारदात स्थल से तीन दाव, दो सर्जरी करने वाले दस्ताने, दो बैग और खून से लथपथ कमीज बरामद की है। खुलासे के साथ ही कोर्ट ने नाबालिग आरोपी (16) को उसके दो दोस्तों हनुमान कॉलोनी व तिलकनगर निवासी नाबालिगों के साथ हिसार स्थित सुधार गृह में भेज दिया। एसपी शशांक आनंद ने बताया कि वारदात वाले दिन दो सितंबर को तीनों आरोपी सुबह से ही घात लगाकर घर में बैठे थे। तीनों शिक्षिका मंजू का मदीना स्कूल से लौटने का इंतजार कर रहे थे।

तस्वीरें: इंटरनेट से इतना प्यार था, मां-बाप को मार ‌दिया

4 of 9
शिक्षिका का बेटा कॉलेज नहीं गया क्योंकि उसके पास घर की दूसरी चाबी रहती थी। जैसे ही शाम करीब 3 बजे मंजू कमरे में घुसी तो उसके बेटे ने उसे पीछे से दबोच लिया। तभी एक दोस्त ने कमरे के गेट बंद कर दिए। जैसे ही मंजू ने आरोपियों से खुद को छुड़ाने का प्रयास किया तो उसके बेटे ने मंजू की चुन्नी से उसका गला दबाना शुरू कर दिया। इसी बीच कमरे के गेट बंद करके तीसरा युवक भी आ गया। फिर एक ने मंजू के पैर और हाथ बांध दिए तो दूसरे ने आवाज दबाने के लिए मुंह पर हाथ रख दिया। फिर बेटे ने चुन्नी से फंदा लगाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

तस्वीरें: इंटरनेट से इतना प्यार था, मां-बाप को मार ‌दिया

5 of 9
मां को मौत के घाट उतारने के बाद नाबालिग बेटे ने करीब दो घंटे तक ड्यूटी से आने वाले अपने पिता का इंतजार किया। शाम करीब 5 बजे उसके पिता वन विभाग में बतौर स्टेनो कार्यरत रामनिवास जैसे ही कमरे में आए तो बेटे के दोस्तों ने दाव से उनके सिर पर हमला कर दिया। ताबड़तोड़ वार करने से रामनिवास बेसुध हो गए। इसके बाद दोनों दोस्त तो भाग गए, लेकिन शिक्षिका का बेटा घर में ही मौजूद रहा। ताकि कोई आए तो बहाना बना सके।
विज्ञापन

तस्वीरें: इंटरनेट से इतना प्यार था, मां-बाप को मार ‌दिया

6 of 9
अचानक हमला होने के कारण रामनिवास खुद को संभाल नहीं सके। उन्होंने हमला होने के तुंरत बाद मदद के लिए अपने बेटे को आवाज लगाई, लेकिन बेटा बाप के सामने नहीं आया। बेटे ने कमरे में जाकर टीवी की आवाज तेज कर दी ताकि पिता के चीखने की आवाज घर से बाहर न जा सके। आरोपी बेटे ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपने पिता को इसलिए पीजीआई लेकर गया कि तब तक उनकी भी मौत हो जाएगी।
विज्ञापन

तस्वीरें: इंटरनेट से इतना प्यार था, मां-बाप को मार ‌दिया

7 of 9
रामनिवास घर के अंदर घुसा तो उसे अपनी पत्नी की हत्या के बारे में थोड़ी भी भनक नहीं थी। रामनिवास को तो अभी तक भी अपनी पत्नी के मर्डर के बारे में कोई जानकारी नहीं है। एसपी ने बताया कि तीनों दोस्तों में से एक नाबालिग की मां की मौत उसके बचपन में ही हो गई थी। कुछ दिन बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। करीब एक साल पहले लड़के की सौतेली मां ने उसके नाम चोरी लगा दी। तभी से बेटा अपना गांव छोड़कर शहर में बुआ के घर रहने लगा।

तस्वीरें: इंटरनेट से इतना प्यार था, मां-बाप को मार ‌दिया

8 of 9
फिर पॉलीटेक्निक कॉलेज में तीनों की दोस्ती हो गई। इसके बाद कॉलेज में रामनिवास ने एक दिन अपने बेटे को उसके साथ ग्राउंड में खेलते हुए देखा तो उसे थप्पड़ जड़ दिया। तभी से वह पिता की हत्या की साजिश रचने लगा। वहीं, आरोपी बेटे के दोस्तों ने पुलिस के सामने विरोधाभासी बयान भी दिया है। दोनों दोस्तों में से एक ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले ही शिक्षिका के बेटे ने कहा कि मैं अपनी मां की हत्या करूंगा।
विज्ञापन

तस्वीरें: इंटरनेट से इतना प्यार था, मां-बाप को मार ‌दिया

9 of 9
इस पर एक दोस्त ने इनकार किया तो शिक्षिका के बेटे ने वारदात के बाद पुलिस के सामने सभी के नाम लेने की धमकी दे डाली। बता दें कि प्रवेश नगर निवासी परिवार मूल रूप से जींद जिले के जुलाना का रहने वाला है।
शशांक आन्नद पुलिस अधीक्षक रोहतक ने बताया कि मृतका के बेटे सहित तीनों आरोपियों को हिसार स्थित सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने गहनता से जांच करते हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलास किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें