...तो ये है लुधियाना गैस रिसाव का असली सच, टैंकर से अमोनिया गैस के रिसाव की असली वजह पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट: विकास मल्होत्रा
विज्ञापन
लुधियाना गैस कांड का असली सच जानेंगे तो चौंक जाएंगे
2 of 9
दरअसल दिल्ली-लुधियाना नेशनल हाईवे पर स्थित दोराहा में अमोनिया गैस के टैंकर टकराने के बाद हुए हादसे का कारण सड़क के गलत निर्माण को माना जा रहा है। सड़क का निर्माण कुछ समय पहले हुआ था। इसके बाद सड़क पहले से चार इंच तक ऊंची उठ गई थी। जिस वजह से बड़े वाहन पुल के नीचे से नहीं निकल पा रहे थे।
विज्ञापन
लुधियाना गैस कांड का असली सच जानेंगे तो चौंक जाएंगे
3 of 9
लोगों की माने तो पुल पर वाहन फंसने की यह पहली घटना नहीं थी। इससे पहले भी कई बड़े वाहन पुल के नीचे फंस चुके हैं। नेशनल हाईवे पर पुल बनने के बाद दोराहा बाजार से पहले पुल के नीचे से वाहनों के निकलने का रास्ता बनाया गया था। पुल के नीचे से बड़े-बड़े वाहन गुजरते थे। पुल के नीचे बनी सड़क काफी खराब हो चुकी थी।
लुधियाना गैस कांड का असली सच जानेंगे तो चौंक जाएंगे
4 of 9
जिस वजह से नगर काउंसिल दोराहा की तरफ से इस सड़क का निर्माण कार्य करवाया गया। इस दौरान सड़क पहले से चार इंच तक ऊपर उठ गई। जिस कारण वहां से निकलने वाले बड़े वाहन फंसने लगे। थे। शुक्रवार रात अमोनिया गैस से भरा टैंकर पुल के नीचे फंस गया।
विज्ञापन
लुधियाना गैस कांड का असली सच जानेंगे तो चौंक जाएंगे
5 of 9
टैंकर को पीछे करने के बजाय ट्रक ड्राइवर ने उसे निकालने की कोशिश की। इसी दौरान ऊपर से ढक्कन टूट गया और गैस लीक होनी शुरू हो गई। काउंसिल दोराहा के चेयरमैन बंत सिंह दबुर्जी ने कहा कि अब प्लानिंग बनाई जा रही है कि पुल के नीचे सड़क के दोनों तरफ से सड़क को उखाड़ कर उसे करीब एक से डेढ़ फीट तक नीचे किया जाएगा और सड़क के लेवल के साथ जोड़ कर नई सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन
लुधियाना गैस कांड का असली सच जानेंगे तो चौंक जाएंगे
6 of 9
उधर लीक हुई अमोनिया गैस की दहशत अब तक बरकरार है। रविवार को गैस से प्रभावित 350 नए मरीज सामने आए। इससे पहले शनिवार तक करीब 213 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया जा चुका था जिनमें से 98 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। प्रशासन ने रविवार को गुरुद्वारा कलगीधर साहिब में मेडिकल कैंप लगाया था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग चेकअप के लिए पहुंचे। इनमें से 350 लोग गैस से प्रभावित मिले।
विज्ञापन
लुधियाना गैस कांड का असली सच जानेंगे तो चौंक जाएंगे
7 of 9
डॉक्टरों ने सभी को दवाई दी। दरअसल इन लोगों में गैस की दहशत इस कदर थी कि वह इलाज के लिए घरों से बाहर ही नहीं निकले। रविवार सुबह माहौल कुछ बेहतर होने पर लोगों को मेडिकल कैंप की सूचना मिली। नेत्र विशेषज्ञ डॉ.मनु विज ने बताया कि लोग आंखों में जलन, गला खराब और सीने में जलन की शिकायत लेकर उनके पास पहुंचे।
लुधियाना गैस कांड का असली सच जानेंगे तो चौंक जाएंगे
8 of 9
गैस लीक के भयानक हादसे से लोग अब तक सहमे हुए हैं। उनके कानों में शुक्रवार रात की चीखें गूंज रही हैं। दुकानदार कुलजीत सिंह ने कहा कि वह शुक्रवार रात को ही अपने परिवार के साथ दोराहा से बाहर चले गए थे। शनिवार को भी वह बाहर ही रहे। संदीप सिंह ने कहा कि शुक्रवार रात उन्होंने गुरुद्वारा मंजी साहिब में शरण लेने के लिए पहुंचे। शनिवार शाम को वह घर लौटे।
लुधियाना गैस कांड का असली सच जानेंगे तो चौंक जाएंगे
9 of 9
मेडिकल कैंप के दौरान मौजूद काउंसिल चेयरमैन बंत सिंह दबुर्जी ने कहा कि दोराहा पुल के पास वार्ड आठ, नौ और 14 हैं। गैस रिसाव के बाद इन तीनों वार्डों के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। शुक्रवार रात को हवा नहीं चल रही थी। अगर हवा चलती तो और भी ज्यादा नुकसान होता। बंत सिंह ने सरकार से मांग की है कि पुल के नीचे से टैंकर भगाने वाले बहादुर फायरकर्मी सुखजीत सिंह को सरकार पक्का करे।