पाकिस्तानी जासूस बने भारतीय फौजी के बेटे के बारे में कई नए चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जानिए युवक ने दुश्मनों तक कैसे पहुंचाई जानकारी।
विज्ञापन
2 of 7
आईएसआई एजेंट गौरव शर्मा
जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान की आईएसआई एजेंट को हरियाणा के गौरव के अलावा पंजाब के युवक ने भी सेना से संबंधित फोटो डाले थे। वहीं दिल्ली की अमिता अहलुवालिया को पुलिस को क्लीनचिट देते हुए कहा कि उसका पाकिस्तान से कोई लेना देना नहीं है। जांच में सामने आया है कि पाकिस्तानी एजेंट को गौरव ने चंडीगढ़ से भी सेना से संबंधित फोटो भेजे थे।
विज्ञापन
3 of 7
आईएसआई एजेंट गौरव शर्मा
जिला पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसी की टीम ने बीती 15 अप्रैल को डबल पार्क से आईएसआई के एजेंट सोनीपत के गन्नौर स्थित गांधी नगर निवासी 20 वर्षीय गौरव शर्मा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया था कि आरोपी गौरव आईएसआई की दो महिला एजेंट के झांसे में आकर सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी उनको भेज रहा था। जब पुलिस आरोपी के पकड़ने पहुंची थी तो उसने जमीन पटककर अपना मोबाइल तोड़ दिया था।
4 of 7
आईएसआई एजेंट
इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को चार दिन के रिमांड पर भी लिया गया था। बाद में उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने दावा किया था कि पकड़ा गया गौरव पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलीजेंस ‘आईएसआई’ की महिला एजेंट अमिता उर्फ सोनू, अम्मे और अमिता अहलुवालिया को दुल्हन बनाने की चाहत में भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान को भेज रहा था।
विज्ञापन
5 of 7
आईएसआई एजेंट
इसके बाद दिल्ली निवासी अमिता अहलुवालिया ने अमर उजाला को कॉल कर बताया था कि वह पाकिस्तान की नहीं दिल्ली की रहने वाली है। सिविल थाना एसएचओ श्रीभगवान ने बताया कि पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि अमिता अहलुवालिया दिल्ली की रहने वाली है। पाकिस्तान से उसका कोई लेना देना नहीं है। वह सिर्फ गौरव से चैट करती थी।
विज्ञापन
6 of 7
isi
इसके अलावा जांच में सामने आया है कि गौरव ने पाकिस्तानी एजेंट अम्मे को व्हाट्सएप पर चंडीगढ़ के सेना से संबधित फोटो भी भेजे थे। यदि गौरव नहीं पकड़ा जाता तो वह देश की अन्य गोपनीय सामग्री भी भेज सकता था। इसके अलावा पता चला है कि पंजाब के एक युवक ने भी पाकिस्तान की अम्मे को व्हाट्सएप पर फोटो भेजे थे। हालांकि अभी मामले की जांच की जा रही है।
अमिता अहलुवालिया दिल्ली की रहने वाली है। उसका पाकिस्तान से कोई लेना देना नहीं है। अम्मे पाकिस्तानी की महिला आईएसआई एजेंट है। पता चला है कि गौरव ने चंडीगढ़ से भी सेना के फोटो अम्मे को भेजे थे। पंजाब के एक युवक ने भी अम्मे को फोटो भेजे थे। पंजाब पुलिस से इस संबंध में बातचीत की जाएगी। - श्रीभगवान, एसएचओ, सिविल लाइन थाना रोहतक