फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साईं मंदिर में सुविधाएं ऐसी, कायल हो जाएंगे आप

Tue, 01 Jul 2014 12:06 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
सेक्टर-29 स्थित साईं मंदिर की आमदनी 3 करोड़ सालाना से ज्यादा है। 1995 में मंदिर में बाबा के स्वरूप की स्थापना हुई थी। यह मंदिर दिन में कभी बंद नहीं होता। हर दिन 4 आरती और मंगल स्नान होता है। मंदिर में सभी धर्मो के लोग आते हैं। मंदिर में सभी त्योहार मनाए जाते हैं।
विज्ञापन

इस साईं मंदिर में सुविधाएं ऐसी, कायल हो जाएंगे आप

2 of 6
दानियों के लिए ऑन लाइन और कार्ड स्वैप करने की सुविधा है। उन्हें कभी लाइन में नहीं लगना पड़ता। कोई भक्त अगर अनाज या कोई वस्तु दान में देता है तो उसे भी रसीद दी जाती है। दान में दी गई राशि पर आयकर की धारा 80 जी के तहत छूट मिलती है।
विज्ञापन

इस साईं मंदिर में सुविधाएं ऐसी, कायल हो जाएंगे आप

3 of 6
मंदिर प्रबंधन की ओर से हर दिन भंडारा चलता है। सुबह सात बजे नाश्ता, दोपहर 12 बजे लंगर, शाम साढ़े छह बजे चाय पकौड़े और रात में आठ बजे डिनर का इंतजाम होता है।

इस साईं मंदिर में सुविधाएं ऐसी, कायल हो जाएंगे आप

4 of 6
मंदिर 15 बच्चों की पढ़ाई और उनके रहने-खाने का खर्च मंदिर उठाता है। थिएटर एज के बच्चों के लिए मंदिर की तरफ से राशन भेजा जाता है। मंदिर में मुफ्त होमियोपेथी डिसपेंसरी चल रही है। साल में चार बार रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। गरीब कन्याओं का विवाह कराया जाता है।
विज्ञापन

इस साईं मंदिर में सुविधाएं ऐसी, कायल हो जाएंगे आप

5 of 6
मंदिर हर साल आठ से दस बड़े कार्यक्रम होते हैं। इनमें गायक मनहर उधास, हमसर हयात निजामी, जॉनी सूफी, शैलेंद्र भारती, लखविंदर बडाली, हंसराज हंस, सच्चिदानंद अप्पा जैसे कलाकार मंदिर में हाजिरी लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साईं मंदिर में सुविधाएं ऐसी, कायल हो जाएंगे आप

6 of 6
शिरडी साई समाज के पदाधिकारी शंकराचार्य स्वरूपानंद के साईं बाबा के बारे में दिए बयान से नाराज हैं। पदाधिकारियों में प्रधान रमेश कालिया, महासचिव मनोज गोयल, सचिव नलिन आचार्य और प्रवीण कुमार ने कहा कि बाबा राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक हैं। हम शंकराचार्य को साईं सच्चरित्र प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें