स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता धारकों के लिए जरूरी खबर, दरअसल एक बड़ा बदलाव किया गया है। वहीं एक नया नियम भी लोगों को टेंशन देगा।
विज्ञापन
2 of 5
state bank of india
एसबीआई ने अपने डेबिट कार्ड होल्डर्स के लिए चेतावनी जारी की है। एसबीआई ने निर्देश दिया है कि लोग अपनी मां का सरनेम किसी से शेयर न करें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि जब आप अपने डेबिट कार्ड का पासवर्ड चेंज करेंगे तो सिक्योरिटी क्वेश्चन में मां का सरनेम या आपका पैट नेम देना होता है। इसलिए सरनेम या अपना पैट नेम किसी से शेयर न करें, ठगी के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
state bank of india
चंडीगढ़ में एक बैंक अधिकारी ने बताया कि आजकल हैकिंग और ऑनलाइन फ्रॉड के मामले काफी बढ़ गए हैं। इसलिए बैंक ने लोगों से ऐसा करने की अपील की है। जरूरी है कि लोग हैकर और फ्रॉड से बचने के लिए इंटरनेट बैंकिंग की यूजर आईडी और पासवर्ड गोपनीय रखें। पासवर्ड भी मुश्किल रखें, क्योंकि आसाल पासवर्ड हैकर क्रैक कर लेते हैं। इसके अलावा समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें।
4 of 5
state bank of india
बैंक ने देशभर में अपनी 1200 से ज्यादा शाखाओं के ब्रांच कोड और IFSC कोड बदल दिए हैं। ब्रांचों का नाम भी बदल दिया गया है। कई पुरानी ब्रांच को नई शाखाओं में जोड़ दिया है। एसबीआई ने यह बदलाव गुजरात, महाराष्ट्र, भोपाल, बेंगलुरु और चंडीगढ़ समेत देश के कई भागों में किया है। इसकी लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, सभी जोनल और सर्किल ऑफिस में भेज दी गई है।
लिस्ट देखने को https://www.sbi.co.in/webfiles/uploads/files/RATIONALISED_BRANCHES_WITH_IFSC.pdf पर क्लिक कर सकते हैं। क्योंकि ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए आईएफएससी कोड बेहद जरूरी है, इसलिए आपको इन नये बदलावों के बारे में जरूर पता कर लेना चाहिए, ताकि कोई दिक्कत पेश न आए।