फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI ग्राहकों का अकाउंट एक जनवरी से बंद हो जाएगा, अगर ये काम न किया तो

Thu, 30 Nov 2017 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
एसबीआई - फोटो : file photo
अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं तो ध्यान दें, एक जनवरी को आपका अकाउंट बंद हो जाएगा। अगर आपके ये काम नहीं किया तो, पढ़ें जरूरी खबर।
विज्ञापन

2 of 6
sbi
दरअसल एसबीआई ने अपने सभी ग्राहकों को आधार कार्ड अकाउंट से लिंक करने के निर्देश दिए हैं, इसके लिए ग्राहकों को फोन करके बकायदा लिंक करने के लिए बुलाया जा रहा है। इसकी जानकारी चंडीगढ़ से एक अधिकारी ने दी।
विज्ञापन

3 of 6
एसबीआई - फोटो : Pintrest
अधिकारी ने बताया कि आधार लिंक नहीं किया तो एक जनवरी को खाता बंद हो जाएगा। ऐसे में लोगों को परेशानी हो सकती है। आरबीआई की तरफ से निर्देश हैं कि 31 दिसंबर तक सभी ग्राहकों के आधार लिंक हो जाने चाहिएं।

4 of 6
स्टेट बैंक - फोटो : अमर उजाला
अधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा शुरू की गई ज्यादातार योजनाओं का फायदा लिंक कराकर ही उठाया जा सकता है। एक और बात ये कि आधार लिंक कराने के लिए बैंक एक सुविधा भी दे रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
एसबीआई
अधिकारी ने बताया कि जो ग्राहक आधार लिंक कराना चाहते हैं, वे अपने मैसेज बॉक्स में UIDआधार नंबर व खाता नंबर लिखें और 567676 पर भेज दें। इसके बाद आपको आधार लिंक होने की सूचना मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसबीआई - फोटो : अमर उजाला
अधिकारी ने ये भी बताया कि एक जनवरी को यदि किसी ग्राहक का खाता ब्लॉक होता है तो वह बाद में भी अपने डॉक्यूमेंट देकर इसे फिर चालू करवा सकता है, मगर तब तक आपको बैंक लेन देन की सुविधा नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें