हिसार के सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल आज हाईकोर्ट में पेश हुए। देखिए, पेशी की एक्सक्लूसिव तस्वीरें।
विज्ञापन
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
2 of 30
सतलोक आश्रम से कल रात गिरफ्तारी के बाद रामपाल को पंचकूला अस्पताल लाया गया था। यहां मेडिकल जांच में रामपाल पूरी तरह फिट मिले थे।
विज्ञापन
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
3 of 30
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आज ही रामपाल को दोपहर दो बजे हाईकोर्ट में पेश करने को कहा है। इससे पहले रामपाल को पंचकूला के सेक्टर 5 थाने ले जाया गया। अस्पताल में उसकी जांच कराई गई।
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
4 of 30
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में रामपाल को पेश कर दिया गया। हाईकोर्ट
ने रामपाल को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी कर दिए है। मामले की
अगली सुनवाई 28 नवंबर तक होगी।
विज्ञापन
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
5 of 30
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से आपरेशन के
दौरान खर्च पर रिपोर्ट मांगी। आपरेशन के दौरान कितने लोग घायल हुए हैं
उसकी भी जांच की जाए।
विज्ञापन
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
6 of 30
हाईकोर्ट ने सरकारों से पूछा, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में क्या
ऐसे और भी धार्मिक स्थल हैं जहां हथियार और गोला बारूद होने की संभावना है।
विज्ञापन
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
7 of 30
एमिकस क्यूरी से पूछा गया कि क्या मर्डर मामले में क्या सुनवाई रोहतक कोर्ट से दूसरी कोर्ट में कर दी जाए।
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
8 of 30
हाईकोर्ट ने रामपाल को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी करते हुए अगली सुनवाई 28 नवंबर तक स्थगित कर दी।
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
9 of 30
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 2006 से चल रहे कत्ल केस में 2008 में मिली रामपाल की जमानत रद कर दी है।
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
10 of 30
हाईकोर्ट ने दो दिन पहले रामपाल के मामले में सुनवाई के बाद रिजर्व
रखे फैसले को आज सुबह सुनाया और रामपाल को तुरंत कस्टडी लेने के आदेश जारी
किया था।
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
11 of 30
हरियाणा के एडवोकेट जनरल ने सरकार की ओर से कोर्ट को सूचित किया कि
रामपाल को गैर जमानती वारंट के तहत गिरफ्तार किया है। इसके बाद रामपाल की
पेशी 21 नवंबर की बजाय आज करने की अनुमति मांगी गई। हाईकोर्ट ने सरकार की
दलील स्वीकार करते हुए रामपाल को दोपहर 2 बजे पेश करने को कहा।
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
12 of 30
सतलोक आश्रम से गिरफ्तारी के बाद पहली बार मीडिया के सामने बयान देते हुए रामपाल ने खुद को बेगुनाह बताया।
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
13 of 30
रामपाल ने कहा कि उन्हें फंसाया गया है। उन्होंने किसी भी अनुयायी को बंधक नहीं बनाया। सभी अपनी मर्जी से आश्रम आए।
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
14 of 30
सौ करोड़ का 'संत' अब गिरफ्तार हो चुका है। देखिए, रामपाल के सतलोक से सलाखों के पीछे पहुंचने की तस्वीरें।
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
15 of 30
सतलोक आश्रम से बुधवार रात संत रामपाल की गिरफ्तारी पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गिरफ्तारी की स्क्रिप्ट दिन में लिखी जा चुकी थी।
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
16 of 30
सतलोक आश्रम में जो पुलिस पिछले 10 दिन से रामपाल को गिरफ्तार न कर पाई, वो रामपाल अचानक कल रात गिरफ्तार हो गए।
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
17 of 30
गिरफ्तारी का मंजर कुछ ऐसा कि रात सवा 9 बजे तीन एंबूलेंस आश्रम गेट
पर रुकी और अब तक बारूद फेंकने वाले रामपाल के कमांडो एक साइड हो गए।
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
18 of 30
संत को गिरफ्तार करने के बाद देर रात 12.50 बजे पंचकूला लाया गया।
इसके बाद सेक्टर छह स्थित जिला अस्पताल में उनका मेडिकल कराया गया। रात दो
बजे बाबा की मेडिकल जांच पूरी हुई।
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
19 of 30
अस्पताल के प्रवक्ता राजेश राजू ने बताया कि जांच में उन्हें पूरी
तरह स्वस्थ पाया गया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामपाल को एक
एंबुलेंस पंचकूला के जनरल अस्पताल लेकर पहुंची।
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
20 of 30
आश्रम से रामपाल की गिरफ्तारी के साथ ही चंडीगढ़ में हाई अलर्ट कर
दिया था। रामपाल के समर्थकों के आने की आशंका के कारण सभी नाकों पर पुलिस
तैनात कर दी गई। पीसीआर की गश्त भी सिटी में बढ़ा दी गई।
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
21 of 30
जो सल्तनत कभी सौ करोड़ की होती थी, आज वो हिंसा की आग में जलकर खंडहर बन चुकी है। देखिए ताजा तस्वीरें।
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
22 of 30
हिसार जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर बरवाला कस्बे में स्थित सतलोक आश्रम किसी किले से कम नहीं था।
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
23 of 30
16 एकड़ में फैले इस आश्रम में तीस-तीस फीट ऊंची दीवारें बनाई गई थी। दीवारें इतनी मोटी थी, ताकि इन्हें कोई आसानी से भेद न सके। यह दीवारें तीन लेयर में थी। इसके अंदर करीब 50 हजार समर्थकों के रहने की व्यवस्था है।
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
24 of 30
संत रामपाल फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल साइट का
भरपूर इस्तेमाल करते हैं। सत्संग के दौरान प्रवचन देने के लिए वह लिफ्ट के
माध्यम से अनुयायियों के सामने अवतरित होते थे, इसकी चर्चा के बाद उन्होंने
यह व्यवस्था बंद कर दी।
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
25 of 30
16 एकड़ में फैले बरवाला स्थित आश्रम की कीमत करीब 20 करोड़ बताई जा रही है। यह नेशनल हाइवे पर स्थित है। आश्रम के अंदर लग्जरी जीवन जीने की सारी सुविधाएं मौजूद हैं। हर कमरे में एसी लगा हुआ है।
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
26 of 30
बाबा के पास लगभग 70 लग्जरी गाड़ियां हैं, इनमें मर्सडीज, बीएमडब्ल्यू, एसयूवी, सीआरवी आदि बड़ी गाड़ियां शामिल हैं। बाबा के पास 20 ट्रैक्टर, दो ट्रक करीब पांच बसें भी हैं।
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
27 of 30
बरवाला में ही एक और आश्रम है जो करीब छह एकड़ में बन रहा है। इसकी कीमत तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। बरवाला में ही बाबा ने 50 एकड़ जमीन और खरीदी है। जिसकी कीमत 28 करोड़ रुपये है।
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
28 of 30
रोहतक जिले में झज्जर रोड पर गांव करौंथा में भी चार एकड़ का एक आश्रम है जो खाली पड़ा है। इसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली में भी बाबा की करोड़ों की जमीन बताई जा रही है।
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
29 of 30
बरवाला के इस सतलोक आश्रम को पिरामिड स्वरूप में बनाया गया है। अहम बात यह है कि आश्रम में प्रवेश के लिए एक ही द्वार बनाया गया है, जिसमें मोटे पिलर बनाए गए हैं।
देखिए, संत रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी की तस्वीरें
30 of 30
सतलोक आश्रम की दीवारों पर चारों तरफ रामपाल ने छोटे-छोटे सुराग बनवाए हुए हैं, जिससे आपात स्थिति में बंदूक या राइफल से फायर किया जा सके। पूरा आश्रम कवर्ड है। जिन स्थानों को खुला छोड़ा गया है कि वह मोटे एंगल के माध्यम से टीन शेड से कवर किया गया है।