शादी समारोह से वापस आती ऑल्टो कार लुधियाना के माछीवाड़ा साहिब के पास सरहिंद नहर में गिर गई। हादसे में चालक सहित कुल 7 लोग नहर के तेज पानी में बह गए।
विज्ञापन
सरहिंद नहर में गिरी कार, 3 बच्चों सहित 5 बहे, एक शव मिला
2 of 5
कार चालक को बचा लिया गया। उसने पुलिस को बयान दिया कि कार में उसके अलावा तीन महिलाएं और तीन बच्चे थे। एक महिला का शव बरामद हो गया है अन्य लोगों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
सरहिंद नहर में गिरी कार, 3 बच्चों सहित 5 बहे, एक शव मिला
3 of 5
बहने वाले सभी अंबाला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अंबाला निवासी सभी परिजन आल्टो कार में राहों में रिश्तेदारी में जा रहे थे। लुधियाना में खन्ना के नजदीक माछीवाड़ा साहिब के पास सरहिंद नहर में कार गिर गई।
सरहिंद नहर में गिरी कार, 3 बच्चों सहित 5 बहे, एक शव मिला
4 of 5
कार कैसे नहर में गिरी, इसका खुलासा नहीं हो पाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गौताखोरो को बुलाया और बहे लोगों की तलाश शुरू कर दी।