फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बेटी सुरखाब पूरे करेगी सरदार अंजुम के अधूरे ख्वाब

Sun, 12 Jul 2015 08:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 8
पद्मभूषण साहित्यकार सरदार अंजुम भले ही आज हमारे बीच न हों, लेकिन उनकी बेटी ने उनके अधूरे ख्वाब पूरे करने की ठान ली है।
विज्ञापन

अब बेटी सुरखाब पूरे करेगी सरदार अंजुम के अधूरे ख्वाब

2 of 8
सरदार अंजुम की बेटी सुरखाब अपने पापा के ख्वाब पूरे करेगी। डॉ.अंजुम की पत्नी गुलशेर की नम आंखें पति की अधूरी इच्छाएं पूरी करने को लालायित दिखीं। पंजाब में आतंकवाद के दौर में किताबें लिखने और सामाजिक बदलाव का हिस्सा बने डॉ.अंजुम की किताबों को उनकी बेटी अंग्रेजी में ट्रांसलेट करेंगी।
विज्ञापन

अब बेटी सुरखाब पूरे करेगी सरदार अंजुम के अधूरे ख्वाब

3 of 8
दुबई से मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स कर बेटी ने अब अपने पापा के ख्वाब पूरा करने की ठान ली है। सुरखाब ने कहा कि डैड की हर बात उन्हें याद है और वह उनकी बायोग्राफी लिखेंगी।

अब बेटी सुरखाब पूरे करेगी सरदार अंजुम के अधूरे ख्वाब

4 of 8
सुरखाब ने कहा कि पापा की कमी पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए हिम्मत दी। अब मैं दोगुनी हिम्मत से उनके अधूरे सपनों को पूरा करूंगी। डॉ.अंजुम की पत्नी गुलशेर ने कहा कि वह अक्सर अपने अधूरे कामों को लेकर फिक्रमंद रहते थे।
विज्ञापन

अब बेटी सुरखाब पूरे करेगी सरदार अंजुम के अधूरे ख्वाब

5 of 8
रविवार को होशियारपुर के गांव में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से सरदार अंजुम को दफनाया जाएगा। उनकी आत्मिक शांति के लिए 15 जुलाई को सेक्टर पांच स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में प्रार्थना होगी।
विज्ञापन

अब बेटी सुरखाब पूरे करेगी सरदार अंजुम के अधूरे ख्वाब

6 of 8
विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि डॉ.अंजुम की याद में पंचकूला में किसी संस्थान की शुरुआत की जाएगी या स्मारक बनाया जाएगा, जहां उनकी यादों को संजोकर रखा जाएगा।
विज्ञापन

अब बेटी सुरखाब पूरे करेगी सरदार अंजुम के अधूरे ख्वाब

7 of 8
विधायक ने कहा कि सरदार अंजुम ने अब तक 27 किताबें लिखी, जिसमें उग्रवाद से समाज के अन्य अनछुए पहलुओं का दर्द भी शामिल है। उन्होंने बताया कि सरदार अंजुम ने पंजाब आतंकवाद पर टीवी सीरियल भी बनाया था।
विज्ञापन

अब बेटी सुरखाब पूरे करेगी सरदार अंजुम के अधूरे ख्वाब

8 of 8
पंचकूला उपायुक्त विवेक आत्रेय ने बताया कि पिछले दिनों डॉ.सरदार अंजुम से उनकी मुलाकात हुई थी। वह जुलाई में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करना चाहते थे, लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी न हो सकी। उपायुक्त आत्रेय ने डॉ.सरदार अंजुम के परिवार को जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें