फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदाई से पहले 'सपना' की डिलीवरी, नवजात की बोली लगी साढ़े 3 लाख

Tue, 01 Nov 2016 09:31 AM IST
धर्मबीर निडाना/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
1 of 8
विदाई से पहले 'सपना' की डिलीवरी
हरियाणा की शान 'सपना' की बिहार में विदाई से पहले ही डिलीवरी हो गई। नवजात ने दुनिया में कदम रखा ही था कि उसकी भी बोली लगने लगी।
विज्ञापन

2 of 8
मर्सडीज से भी महंगी बिकी 'सपना' - फोटो : अमर उजाला
मर्सडीज गाड़ी से महंगी कीमत में बिकने के कारण चर्चा में आई मुर्राहा नस्ल की भैंस सपना की बिदाई ब्यांत होने के कारण टल गई। मुर्राहा नस्ल की भैंस सपना ने एक कटड़ी को जन्म दिया है। कटड़ी के जन्म के बाद ही पशु व्यापारियों द्वारा साढ़े तीन लाख रुपये कटड़ी की कीमत लगाई गई है।
 
विज्ञापन

3 of 8
मर्सडीज से भी महंगी बिकी 'सपना'
गौरतलब है कि शहर के पुरानी सब्जी मंडी रोड पर स्थित हरियाणा दा मुर्राहा फार्म हाऊस से बिहार के एक व्यापारी अमरेंद्र ने सपना नाम की प्योर मुर्राहा नस्ल की भैंस को 27 लाख रुपये में खरीदा था। यह भैंस ब्यांत आई हुई थी और दो-चार दिन में ही इसका ब्यांत होना था। 

4 of 8
विदाई से पहले 'सपना' की डिलीवरी
रविवार को सपना को बिहार के लिए रवाना किया जाना था लेकिन रविवार को सपना के कटड़ी को जन्म देने से सपना की विदाई टल गई। पशु व्यापारी मास्टर रविंद्र ने बताया कि सपना के स्वास्थ्य को देखते हुए उनकी विदाई को फिल्हाल स्थगित कर दिया गया है। अब सपना की विदाई बुधवार को की जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 8
विदाई से पहले 'सपना' की डिलीवरी
सपना के कटड़ी को जनने के बाद फार्म हाऊस के मालिक द्वारा खूब खुशी मनाई गई। वहीं सपना को देखने आने वालों का भी तांता लगा हुआ है। यहां खास बात यह है कि हरियाणा दा मुर्राहा फार्म के मालिक रविंद्र अभी चार दिन पहले ही नरवाना के लोहचब गांव से सपना को साढ़े सात लाख रुपये में खरीद कर लेकर आए थे। 
विज्ञापन

6 of 8
विदाई से पहले 'सपना' की डिलीवरी
सपना द्वारा कटड़ी को जन्म देने के बाद ही पशु व्यापारियों में कटड़ी को खरीदने के लिए होड़ लगी हुई है। मास्टर रविंद्र ने बताया कि नरवाना के लोहचब गांव निवासी जिस जसवंत नंबरदार से उसने सपना को खरीदा था। उसी जसवंत ने कटड़ी को साढ़े तीन लाख रुपये में खरीदने का ऑफर दिया है लेकिन यह अभी संभव नहीं है।  
विज्ञापन

7 of 8
विदाई से पहले 'सपना' की डिलीवरी
पूरे साज-बाज के साथ सपना को गाड़ी से रवाना किया जाएगा। सफर के दौरान रास्ते में सपना को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो इसके लिए खास व्यवस्था की गई है। गाड़ी में सपना के बैठने के लिए बालू रेत भरा जाएगा। वहीं रास्ते में इसकी देखभाल के लिए दो व्यक्तियों को साथ भेजा जाएगा। खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। 
 
विज्ञापन

8 of 8
मर्सडीज से भी महंगी बिकी 'सपना'
सपना का अनुमानित दूध उत्पादन 18 से 20 लीटर तक होगा। सपना की मां का दूध उत्पादन 26 लीटर तक था। 

यह है सपना की खुराक
डेयरी संचालक रविंद्र ने बताया कि वह सपना को प्रतिदिन की खुराक में चना, बिनौला, दलिया, सोया, मैथी, मक्का, सरसों का मिक्सचर देता है। सपना की प्रतिदिन की खुराक आठ किलो मिक्सचर की है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें