करोड़ों दिलों की धड़कन सपना चौधरी के बर्थडे पर जानिए उनके बारे में 10 अनकही बातें और देखिए उनकी 10 अनदेखी तस्वीरें। एक घटना ने पहुंचाया बॉलीवुड तक।
विज्ञापन
2 of 11
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
- फोटो : फाइल फोटो
सपना चौधरी ने छोटी उम्र में पिता को खो दिया, फिर अपने दम पर मां, भाई और बहन को पाला। सपना चौधरी ने बिग बॉस 11 में पहुंचकर सनसनी फैलाई और अब बॉलीवुड में एंट्री करके धमाल मचा रही हैं। इनकी एक झलक पाने को लोग पागल हुए रहते हैं, नाम है सपना चौधरी। इन्हें उनके गानों और डांस ने सुपरहिट बनाया। वहीं एक गाने ने उन्हें जहर खाने पर मजबूर कर दिया। लेकिन इस दौर ने उन्हें लोकप्रियता की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
3 of 11
गायिका सपना चौधरी
12 साल की उम्र में आ गई परिवार की जिम्मेदारी
25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले के कस्बा नजफगढ़ में सपना चौधरी का जन्म हुआ। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में ही एक निजी कंपनी में काम करते थे। 2008 में जब पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र सिर्फ 12 साल थी। इसके बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना चौधरी के कंधों पर आ गई। घर चलाने के लिए सपना चौधरी ने सिंगिंग और डांसिंग को करियर बना लिया।
4 of 11
सपना
पैसों के लिए एक दिन में 30 से 35 प्रोग्राम करती थी
इसी करियर की बदौलत सपना चौधरी ने घरवालों को पाला, बड़ी बहन की शादी की। सपना चौधरी का पहला प्रोग्राम 10 दिसंबर 2012 को जब कैथल जिले के पुंडरी में हुआ, पर बदले में कुछ नहीं मिला। फिर अगले प्रोग्राम में 3100 रुपए मिले थे। वो दौर ऐसा था कि महीने में 30 से 35 प्रोग्राम करती, तब जाकर घर का गुजारा होता। आज एक ही प्रोग्राम से लाखों रुपये कमाती है। इतना समय भी नहीं होता कि आराम से खा सके और सो सके।
विज्ञापन
5 of 11
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
- फोटो : फाइल फोटो
पहले ही गाने ने सुपर स्टार बना दिया था
सपना चौधरी को उसके पहने गाने ने ही सुपरस्टार बना दिया था। गाने के बोल थे 'सॉलिड बॉडी'। एक गाने की बदौलत सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई। वक्त के साथ-साथ सपना चौधरी ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं और उनके लाखों फॉलोअर्स हो गए। लोगों में वे इतनी लोकप्रिय हो गई कि उनका प्रोग्राम देखने के लिए हरियाणा में लोग बेकाबू हो जाते थे। कई मर्तबा तो भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठियां तक भांजनी पड़ती।
विज्ञापन
6 of 11
सपना चौधरी
सुसाइड की कोशिश कर चुकी है
इस मशहूरियत के बीच अपने ही एक कार्यक्रम में गाई एक रागनी ने उन्हें विवादों में ला दिया। एफआईआर दर्ज हुई, जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी गठित हुई। फेसबुक पर सपना चौधरी के खिलाफ काफी कुछ लिखा गया, जिससे आहत होकर इन्होंने जहर खा लिया। हालांकि जान बच गई, लेकिन कई दिन तक सपना चौधरी को आईसीयू में रहना पड़ा। इस दौरान भी लोगों का क्रेज कम नहीं हुआ। आजकल केस हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
7 of 11
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी
- फोटो : फाइल फोटो
बिग बॉस सीजन 11 में पहुंची
जहर खाने के मामले ने सपना चौधरी को और मशहूर कर दिया और वे पहुंच गईं सलमान खान के शो बिग बॉस 11 में। यहां वे छह हफ्ते बिग बॉस के घर में रहीं और अपने लटकों-झटकों से सभी को दीवाना बनाए रखा। बिग बॉस से बाहर होने के बाद भी वे सुर्खियों में रहीं। अब देश भर में उनके स्टेज शो कर रही हैं। उन्हें बॉलीवुड से कई ऑफर आए हैं। उनके कई गीत यूट्यूब पर रिलीज हो चुके हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है।
8 of 11
sapna chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
फिल्मी हसीनाओं से एक अलग एक सेलिब्रिटी, जिसके दीवाने हैं लोग
बॉलीवुड हसीनाओं के कार्यक्रमों में या उनको देखने के लिए लोगों को पागल होते कई बार देखा होगा, लेकिन सपना चौधरी सिर्फ एक गायिका हैं जो रागिनी सिंगर हैं और उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। लोग इन्हें सुनने देखने के लिए इतने पागल रहते कि लाठीचार्ज तक हो जाता है।
9 of 11
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी
- फोटो : Facebook
हमेशा अकेली ही डांस करती हैं
सपना चौधरी अपने कार्यक्रमों में हमेशा अकेले ही डांस करती हैं, न कोई टीम और न ही कोई को-स्टार। अकेले परफॉर्मेंस के दम पर ही सपना ने अपनी एक पहचान बनाई और लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बन गई।
10 of 11
सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
सलवार कमीज में परफॉर्म करती हैं
सपना चौधरी की सबसे खास बात ये है कि वे हमेशा सलवार कमीज में ही परफॉर्म करती हैं। आज तक हुए किसी भी कार्यक्रम में उन्हें इससे अलग ड्रेस में नहीं देखा गया। ये खासियत उन्हें सबसे अलग बनाती है। हालांकि अब वे वेस्टर्न ड्रेस में भी परफॉर्म करती नजर आती हैं, लेकिन सलवार सूट में ही ज्यादातर शो करती हैं।
सबसे पहले यट्यूब पर करती है गाना अपलोड
सपना चौधरी जब भी कोई गाना गाती हैं या परफॉर्म करती हैं तो उसे सबसे पहले यूट्यूब पर अपलोड करती हैं। यूट्यूब पर जाते ही यह वायरल हो जाता और सपना को मशहूर बनाने में इसका बड़ा हाथ है। अब तो हर दिन इनका नया वीडियो अपलोड हो जाता है और व्यूज भी लाखों होते हैं।