फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी को इस शख्स ने बनाया लोगों के दिलों की धड़कन, खोले 5 राज

Thu, 30 Nov 2017 05:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
सपना चौधरी
सिंगर डांसर सपना चौधरी को करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन एक शख्स ने बनाया, जो उनके काफी करीब है। उन्होंने सपना के बारे में कई खुलासे किए।
विज्ञापन

2 of 7
virpal singh kharkiya
लोकगायक वीरपाल सिंह खरकिया, सपना चौधरी के गुरु हैं। सपना इन्हीं का तराशा हुआ नगीना है। इस शख्स ने सपना चौधरी को वो सपना बनाया, जिसके साथ थिरकते हैं लोग। जो आज ऐसे मुकाम पर पहुंच चुकी है कि वह किसी परिचय की मोहताज नहीं है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक की जुबां पर उसका नाम रहता और मंच पर थिरकते देखकर लोग खुश होते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
सपना चौधरी
वीरपाल सिंह खरकिया की बदौलत लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाने का ड्रीम सपना का पूरा हुआ। इस बात को सिर्फ सपना, वीरपाल और उनके करीबी ही जानते हैं। वीरपाल सिंह अपनी गायकी से उतर भारत में बेटी बचाने व बेटी को आगे बढ़ाने का संदेश दे रहे हैं। उनकी रागनी- फर्क नहीं बेटा-बेटी में, मत ना तुम इंसान करो… पर दर्शकों की आंखें भर आती हैं।

4 of 7
सपना चौधरी
वीरपाल सिंह खरकिया से सपना की मुलाकात सात साल पहले हुई। सपना को हरियाणवी संस्कृति से काफी लगाव था। वह अकसर हरियाणवी रागनियां सुनती थी और उन पर थिरकती थी। सपना 2010 में पहली बार खरक कलां गांव में वीरपाल सिंह से मिली। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के प्रति सपना का लगाव देखा और उसे अपनी शिष्या बना लिया।
विज्ञापन

5 of 7
सपना चौधरी
वीरपाल सिंह खरकिया और सपना का पहला लाइव प्रोग्राम पूंडरी में 21 दिसंबर 2010 को हुआ। वहीं से शुरू हुआ दिल्ली की सपना चौधरी का हरियाणा की शान बनने का सिलसिला और उसके बाद सपना सफलता की ऊंचाइयां चढ़ती गई और साथ ही अपने परिवार का सहारा बनी, जिसकी जिम्मेवारी पिता की मौत के बाद सपना के सिर पर आ गई थी।
विज्ञापन

6 of 7
सपना चौधरी
वीरपाल खरकिया ने खुद बताते हैं कि सपना चौधरी हरियाणा को ही अपना घर मानती हैं। भिवानी से उसका गहरा नाता रहा है। सपना की बदौलत ही आज बॉलीवुड सहित देश भर में हरियाणवी गानों का क्रेज बढ़ा है। सपना चौधरी ने तो बिग बॉस के सभी प्रतिभागियों को भी हरियाणवी गानों और रागनियों पर नचा दिया, ओपनिंग शो में सलमान भी उसके साथ थिरके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वीरपाल सिंह खरकिया
बता दें ​कि वीरपाल सिंह खरकिया हरियाणा के जाने माने लोक गायक हैं। उन्होंने अपने गुरु व बड़े भाई राजेंद्र सिंह खरकिया के मार्गदर्शन से एक अलग पहचान बनाई। न केवल सपना, बल्कि हरियाणा की सबसे पहली स्टार गायिका अन्नु कादियान भी उन्हीं की शिष्या थी। छोटी सपना के नाम से प्रसिद्ध प्रिया चौधरी सहित अनेक बेटियों को इन्होंने ही सफलता की उन बुलंदियों तक पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें