फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बाबा रे 'बाबा', सतलोक बनाया है या 'स्वर्ग'

Fri, 21 Nov 2014 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 12
सतलोक आश्रम के हर हिस्से में जबरदस्त इंजीनियरिंग, सुरक्षा के अचूक प्रबंध, हर आधुनिक सुख सुविधा मौजूद। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

तस्वीरें: बाबा रे 'बाबा', सतलोक बनाया है या 'स्वर्ग'

2 of 12
अब हम आपको आश्रम के अंदर के हालात दिखाते हैं... 16 एकड़ जमीन पर किसी किले की तर्ज पर बना यह आश्रम हर किसी को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करता है।
शाही द्वार जिसमें ट्रक, बस जैसी बड़ी गाड़ियां बिना किसी रुकावट के अंदर प्रवेश कर जाएं।
विज्ञापन

तस्वीरें: बाबा रे 'बाबा', सतलोक बनाया है या 'स्वर्ग'

3 of 12
आश्रम में तीन स्तर की दीवारें हैं। जिसमें पहली करीब 10 मीटर ऊंची, दूसरी 15 मीटर  और तीसरी दीवार सत्संग हाल के चारों ओर बनी, जिसकी ऊंचाई करीब 50 फीट है। आश्रम की खिड़कियों में भी लोहे की मोटी जालियां लगाई गई हैं। आश्रम की यह सुरक्षा हर किसी को यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि क्या यह किला किसी के आक्रमण से बचने के लिए बनाया गया है।

तस्वीरें: बाबा रे 'बाबा', सतलोक बनाया है या 'स्वर्ग'

4 of 12
दूसरे गेट को पार करने के बाद जब हम मेन हॉल में घुसते हैं तो आंखें खुली रह जाती हैं। यह हॉल करीब दस एकड़ में बना है और यहां 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इस हाल के एक हिस्से में महिलाओं के बैठने का प्रबंध था। दूसरी ओर पुरुषों के बैठने की व्यवस्था है। बीच से रास्ता सीधा संत रामपाल की कुर्सी तक पहुंचता है।
विज्ञापन

तस्वीरें: बाबा रे 'बाबा', सतलोक बनाया है या 'स्वर्ग'

5 of 12
सामने करीब दस मीटर की ऊंचाई पर शीशे का भव्य केबिन है। जिसके दोनों ओर विशालकाय प्रोजेक्टर लगे हैं। प्रवचन के समय इन प्रोजेक्टर पर सीधा प्रसारण दिखता है। संत की कुर्सी से करीब 30 मीटर की दूरी पर डी बनाई गई है। इस डी के पहले हिस्से में संत रामपाल, संत गरीबदास, संत कबीरदास के बड़े बड़े पोस्टर लगे हैं। यहां महिलाओं व पुरुषों के लिए रामपाल को नमन करने के लिए दो हिस्से बनाए हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: बाबा रे 'बाबा', सतलोक बनाया है या 'स्वर्ग'

6 of 12
आश्रम के दूसरे कोने में एक छोटा अस्पताल है। जिसमें अल्ट्रासाउंड मशीन, एक्सरे मशीन, आक्सीजन सिलेंडर और कुछ बेड लगे हुए हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: बाबा रे 'बाबा', सतलोक बनाया है या 'स्वर्ग'

7 of 12
आश्रम के दूसरे कोने में बने अस्पताल में कुछ दवाइयां भी यहां मौजूद हैं। लेकिन यह सिर्फ लाल पीले टैबलेट हैं इनमें कोई भी दवाई ब्रांडेड नहीं है। 

तस्वीरें: बाबा रे 'बाबा', सतलोक बनाया है या 'स्वर्ग'

8 of 12
आश्रम के पूर्वी हिस्से में रामपाल का महल है, जिसमें घुसते ही इसके लग्जरी होने का अंदाज लगाया जा सकता है। करीब एक एकड़ का यह महल पांच मंजिला है। जिसमें पहली दो मंजिल बाहर से आने वाले खास लोगों से मिलने के लिए आरक्षित हैं। यहां एक निजी स्वीमिंग पुल है। इस महल में करीब 30 कमरे हैं।

तस्वीरें: बाबा रे 'बाबा', सतलोक बनाया है या 'स्वर्ग'

9 of 12
पहली दूसरी मंजिल सीसीटीवी व साउंड सिस्टम से लैस हैं। दूसरी मंजिल पर आश्रम के निजी कमांडो तैनात थे। यहां पेट्रोल बम, डीजल बम, पत्थर, सैकड़ों खाली बोतल, खतरनाक केमिकल सहित अन्य सामान पड़ा था। तीसरी मंजिल पर रामपाल का आशियाना है।

तस्वीरें: बाबा रे 'बाबा', सतलोक बनाया है या 'स्वर्ग'

10 of 12
यह सुपर डीलक्स है, जिसमें बाथरूम भी एयर कंडीशनर है। दर्जनों ड्रेस, दर्जनों सैंडिल, टावल, एक अलमारी बेडशीट सहित अन्य सामान यहां उपलब्ध है। यहां करीब 72 ईंच का एलईडी, कंप्यूटर सहित अन्य चीजें उपलब्ध हैं। रामपाल के आशियाने के एक हिस्से में क्लीनिक सी है जिसमें आयुर्वेदिक सेक्सवर्धक दवाएं, कुछ एलोपैथिक और कुछ अन्य बीमारियों की आयुर्वेदिक दवाइयां रखी थीं।

तस्वीरें: बाबा रे 'बाबा', सतलोक बनाया है या 'स्वर्ग'

11 of 12
संत रामपाल के कक्ष के साथ ही दो अन्य कक्ष बने हैं। यह खास अनुयायियों के लिए हैं। इन कक्ष में चुनिंदा लोगों के अलावा किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं है। यहां कुछ अलमारियां भी रखी हैं। जिसमें कुछ सेक्स वर्द्धक दवाइयां रखी हुई थीं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह आधुनिक सुख सुविधाओं वाला कक्ष है।
विज्ञापन

तस्वीरें: बाबा रे 'बाबा', सतलोक बनाया है या 'स्वर्ग'

12 of 12
संत रामपाल के कक्ष के साथ ही दो अन्य कक्ष बने हैं। यह खास अनुयायियों के लिए हैं। इन कक्ष में चुनिंदा लोगों के अलावा किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं है। यहां कुछ अलमारियां भी रखी हैं। जिसमें कुछ सेक्स वर्द्धक दवाइयां रखी हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें