हत्या के मामले में करौंथा स्थित सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल और उनके समर्थकों को जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया। रामपाल की पेशी को देखते हुए शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 12 जनवरी निर्धारित की है। हत्या के मामले में रामपाल समेत 38 आरोपी हैं। इनमें से 31 आरोपी पेश हुए जबकि सात के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। रामपाल को रोहतक कोर्ट में पेशी के लिए हिसार जेल से लाया गया था। अदालत ने सुनवाई के बाद रामपाल समेत 9 आरोपियों को वापस हिसार जेल भेजने के आदेश दिए। कोर्ट में पेश करने के लिए रामपाल को ले जाती हुई हरियाणा पुलिस।