फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ आने से पहले ध्यान दें, सीमाएं सील हैं

Mon, 10 Nov 2014 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सोमवार को संत रामपाल की पेशी के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने जबरदस्त सुरक्षा प्रबंध कर लिए है। चंडीगढ़ में धारा 144 लागू कर दी गई है। संत समर्थकों के उत्पात से निपटने के लिए सात हजार पुलिस कर्मी, रैपिड एक्शन फोर्स और पंजाब पुलिस के जवानों के साथ महिला पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ आने से पहले ध्यान दें, सीमाएं सील हैं

2 of 6
करौंथा गांव स्थित सबलोक आश्रम के संत रामपाल के समर्थकों की चंडीगढ़ में घुसपैठ रोकने के लिए जीरकपुर, ढिल्लो बैरियर, पंचकूला के साथ सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ आने से पहले ध्यान दें, सीमाएं सील हैं

3 of 6
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा पुलिस को आदेश दिए है कि 10 नवंबर को संत रामपाल को गिरफ्तार कर हाईकोर्ट में पेश करे। इसका विरोध करने के लिए संत रामपाल के समर्थक उनके साथ होंगे। चंडीगढ़ पुलिस के सूत्रों ने बताया कि संत के लाखों समर्थक यहां आ सकते हैं। ऐसी स्थिति से शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए हरेक संभव उपाय किए जा रहे हैं।

चंडीगढ़ आने से पहले ध्यान दें, सीमाएं सील हैं

4 of 6
संत के समर्थकों से निपटने के लिए एक हजार आईआरबी के जवान और पंजाब पुलिस को भी बुलाया गया है। ध्यान रहे कि चंडीगढ़ पुलिस ने केंद्र और पंजाब से अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षा बल की मांग थी। ऐसी स्थिति में नियंत्रण रखने के लिए 13 कंपनियां चंडीगढ़ तैनात हैं। पंजाब सरकार ने 14 कंपनियां भेजी हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ आने से पहले ध्यान दें, सीमाएं सील हैं

5 of 6
चंडीगढ़ पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि संत समर्थकों को हाईकोर्ट, रैली ग्राउंड तक जाने से रोकने के लिए हाईकोर्ट में पांच सौ पुलिस कर्मी और रैली ग्राउंड के आसपास भी पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। रविवार रात से ही संत के समर्थकों पर नजर रखने के लिए चंडीगढ़ पुलिस के जवान सुरक्षाकवच के साथ तैनात कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ आने से पहले ध्यान दें, सीमाएं सील हैं

6 of 6
सोमवार को वर्किंग-डे होने की वजह से ट्रैफिक बाधित होगा। हालांकि, चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एएसपी को इसकी जिम्मेदारी दे दी है। एएसपी ट्रैफिक को नियंत्रित करेंगे। डॉ. सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी, चंडीगढ़ ने बताया ‌कि संत समर्थकों से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी रविवार से ही लगा दी गई हैं। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें