फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी ने चुन लिया अपना ‘सुल्तान’, जानिए किससे और कब होगी शादी?

Mon, 05 Sep 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(विनीत तोमर)
विज्ञापन
1 of 7
सत्यव्रत कादियान के साथ साक्षी मलिक - फोटो : Facebook
ओलंपियन साक्षी मलिक ने अपना ‘सुल्तान’ चुन लिया है। जी हां आप सही पढ़ रहे है। अमर उजाला से खास बातचीत में साक्षी ने अपनी शादी का खुलासा किया है। जानिए किससे और कब होगी शादी?
विज्ञापन

2 of 7
साक्षी मलिक - फोटो : अमर उजाला
ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक ने अपने जन्मदिन पर अपने ‘सुल्तान’ का एलान कर दिया है। शनिवार को अमर उजाला से विशेष बातचीत में साक्षी मलिक ने पिछले कई दिनों से अपनी शादी के बारे में चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
Sakshi malik - फोटो : अमर उजाला
साक्षी ने अपने 24वें जन्मदिन पर खुलकर कहा कि शादी को लेकर जो अफवाहें चल रही वह गलत हैं। सच यह है कि उन्होंने काफी समय पहले अपना सुल्तान चुन लिया था। दोनों साथ में प्रैक्टिस करते थे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसी साल या अगले साल की शुरूआत में वह शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

4 of 7
Satyawan Kadian - फोटो : अमर उजाला
साक्षी का ‘सुल्तान’ कोई और नहीं बल्कि रोहतक में अखाड़ा चलाने वाले पहलवान सत्यवान के बेटे सत्यव्रत कादियान हैं। बातचीत में साक्षी ने बताया कि वह पहलवान सत्यव्रत को काफी समय से जानती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Sakshi malik with satyawart kadian - फोटो : Facebook
रियो ओलंपिक में जाने से पहले दोनों के परिजनों की रजामंदी के बाद उनका रिश्ता तय हो चुका है। साक्षी ने अपनी शादी के संबंध में चल रही अफवाहों का खंडन किया। 
विज्ञापन

6 of 7
satyawart kadian - फोटो : अमर उजाला
साक्षी का कहना है कि सत्यव्रत बहुत अच्छे पहलवान हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ में सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा कुछ माह पहले हुए एक करोड़ के दंगल में भी वह तीसरे स्थान पर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
satyawart kadian - फोटो : अमर उजाला
साक्षी ने स्पष्ट कहा कि सत्यव्रत काफी सहयोगी हैं, जो कदम-कदम पर उनका हौसला बढ़ाते हैं। शादी के बाद खेल के संबंध में साक्षी ने कहा कि खेल को लेकर दोनों गंभीर हैं। खेल दोनों के जीवन का अहम हिस्सा है। शादी के बाद भी दोनों मिलकर खेल में और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें