फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत हुई कुश्ती अब होगा 'दंगल', गीता फौगाट Vs साक्षी मलिक, कौन पड़ेगा भारी?

Fri, 06 Jan 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
बहुत हो गई कुश्ती अब होगा 'दंगल' - फोटो : File Photo
भारत के दो सबसे बड़े पहलवानों के बीच जंग का एलान हो चुका है। फिर से गीता फौगाट और साक्षी मलिक भिड़ने जा रहीं है। देखिए कौन किस पर पड़ेगा भारी?
विज्ञापन

2 of 8
साक्षी मलिक और गीता फौगाट का मुकाबला - फोटो : File Photo
प्रो कुश्ती लीग के दूसरे संस्करण में इस बार सभी निगाहें रियो ओलंपिक में इतिहास बनाने वाली साक्षी मलिक और गीता फौगाट पर लगी हुई है। दोनों ही खिलाड़ियों को कुश्ती में महारथ हासिल है। कोई किसी से कम नहीं है। ऐसे में दोनों के बीच का मुकाबला बोहद रोमांचक होने वाला है।
विज्ञापन

3 of 8
साक्षी मलिक और गीता फौगाट का मुकाबला - फोटो : फाइल फोटो
सोमवार से इंदिरा गांधी खेल परिसर के केडी जाधव कुश्ती स्टेडियम में शुरू हुए प्रो कुश्ती लीग के दूसरे संस्करण में ये दोनों महारथी एक दूसरे से भिड़ेंगी। यहां यह देखना दिलचस्प रहेगा कि साक्षी और गीता में से कौन किस पर भारी पड़ता है।

4 of 8
साक्षी मलिक और गीता फौगाट का मुकाबला - फोटो : File Photo
लीग की नीलामी में साक्षी को 30 लाख रुपए की ही कीमत मिली थी, लेकिन इस समय वह भारतीय कुश्ती की सबसे बड़ी स्टार हैं। साक्षी की दिल्ली टीम को सलमान खान की मशहूर फिल्म 'सुल्तान' की तर्ज पर दिल्ली सुल्तांस का नाम दिया गया है। साक्षी को इस टीम का कप्तान एवं आइकन बनाया गया है। 
विज्ञापन

5 of 8
गीता फौगाट - फोटो : फाइल फोटो
साक्षी को लीग में कड़ी चुनौती उनके 58 किग्रा वजन वर्ग में गीता फोगाट से मिलेगी जो आमिर खान की फिल्म दंगल के कारण रातों रात चर्चा में आ गई हैं। गीता ने तो साक्षी को हराने का ऐलान भी कर दिया है। गीता दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडल विजेता हैं, लेकिन उनका हुनर दंगल के जरिए एक बार फिर लोगों के सामने आ गया है।
 
विज्ञापन

6 of 8
साक्षी मलिक और गीता फौगाट का मुकाबला
यहां बता देना जरूरी है कि एक बार पहले भी ये दोनों पहलवान एक दूसरे से भिड़ चुकीं है। दोनों चैंपियन खिलाड़ी रियो ओलंपिक के लिए एकसाथ ट्रेनिंग कर रही थीं, लेकिन रियो के लिए टिकट लेने को दोनों को आपस में भिड़ना पड़ा। इस भिड़ंत में साक्षी ने बाउट जीती थी।
विज्ञापन

7 of 8
u
प्रो कुश्ती लीग 2 में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं और सभी मुकाबले दिल्ली में 19 जनवरी तक चलेंगे। इस बार जयपुर निंजास, मुंबई महारथी, यूपी दंगल, एनसीआर पंजाब रॉयल्स, हरियाणा हैमर्स और दिल्ली सुल्तांस की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष होने की उम्मीद है। लीग के दूसरे संस्करण का सबसे बड़ा आकर्षण साक्षी मलिक होंगी जिन्होंने रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था।
विज्ञापन

8 of 8
इंटरनेशनल पहलवान साक्षी मलिक - फोटो : फाइल फोटो
प्रो लीग में मुकाबला काफी जबरदस्त होगा क्योंकि इसमें उतरने वाले पहलवानों में जार्जिया के व्लादीमिर खिनचेंगशिवली और कनाडा की एरिका वीब के रूप में दो ओलंपिक चैंपियनों के अलावा विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक के पदक विजेता पहलवान शामिल हैं जिनकी संख्या करीब 20 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें