फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, 12वीं पास ने किया कुछ ऐसा कि दीवाने हुए सचिन

Sun, 07 Jun 2015 08:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
1 of 10
'इंडियाज गॉट टैलेंट' में 'वन लेग्ड डांसर' शुभरीत कौर घुम्मन के बाद अब लुधियाना के 12वीं युवक ने कुछ ऐसा किया कि मास्टर ब्लास्टर सचिन भी उसके दीवाने हो गए। मिलिए, इस युवक से।
विज्ञापन

देखिए, 12वीं पास ने किया कुछ ऐसा कि ‌दीवाने हुए सचिन

2 of 10
बचपन से डांस में कुछ नया करने का जज्बा रखने वाले आकाश भगत ने 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में मैड कंटेप्ट डांस की लांचिंग की है। आकाश इसके पहले डांस स्टार ऑफ पंजाब, डांस अटैक सीजन, फीवर ऑफ पंजाब व पंजाब डांस स्टार प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुका है।
विज्ञापन

देखिए, 12वीं पास ने किया कुछ ऐसा कि ‌दीवाने हुए सचिन

3 of 10
24 वर्षीय आकाश भगत लुधियाना के रहने वाले हैं। आकाश भगत कलर टीवी पर आने वाले इंडिया गोट टैलेंट शो के सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। उनकी अनोखी डांस शैली द मैड कंटेंप के पीछे बेहद दिलचस्प कहानी है। इस बार इंडियाज गोट टैलेंट में दर्शकों और निर्णायकों के सामने परफॉर्म करते हुए आकाश रो पड़े थे।

देखिए, 12वीं पास ने किया कुछ ऐसा कि ‌दीवाने हुए सचिन

4 of 10
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर आकाश की तारीफ की। सचिन ने ट्वीट किया कि इंडियाज गोट टैलेंट में आकाश की परफॉर्मेंस देखकर उन्हें बहुत मजा आया। आकाश बहुत खास प्रतिभा के धनी हैं और ग्रेट परफॉर्मर हैं। आकाश ने कहा कि ट्वीट पर अपनी खुशी जताते हुए कहा कि एक छोटे से कस्बे से आकर महान सचिन तेंदुलकर से प्रोत्साहन पाकर वे बहुत खुश हैं।
विज्ञापन

देखिए, 12वीं पास ने किया कुछ ऐसा कि ‌दीवाने हुए सचिन

5 of 10
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए आकाश ने कहा कि उन्होंने विश्वास नहीं हो रहा कि क्रिकेट के भगवान ने उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ की है। मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं इस शो के लिए चुना जाऊंगा और सचित तेंदुलकर मुझे लेकर ट्वीट करेंगे।
विज्ञापन

देखिए, 12वीं पास ने किया कुछ ऐसा कि ‌दीवाने हुए सचिन

6 of 10
आकाश ने अपने रोने का कारण बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार को यह साबित कर दिया है कि जिंदगी के प्रति उसका नजरिया गलत नहीं था। उसने बताया कि उसके परिवार में डॉक्टर्स और इंजीनियर्स हैं, लेकिन आकाश उनमें से एक नहीं था। आकाश जिंदगी के प्रति अलग सोच रखता था, इसलिए वे सब उसे अजीब इंसान कहते थे।
विज्ञापन

देखिए, 12वीं पास ने किया कुछ ऐसा कि ‌दीवाने हुए सचिन

7 of 10
आकाश की कहानी सुनकर किरण खेर भावुक हो गई। वे आकाश के पास गई और उन्होंने उसे गले लगया लिया। किरण खेर ने कहा कि वे उसका दर्द समझती हैं। इस दौरान माहौल इतना भावुक हो गया मलइका अरोड़ा खान और करन भी भावुक हो गए।

देखिए, 12वीं पास ने किया कुछ ऐसा कि ‌दीवाने हुए सचिन

8 of 10
आकाश भगत के अनुसार प्लस टू तक पढ़ाई करने के बाद वह एक लैपटॉप कंपनी में रिपेयर का काम करने लगा था। लेकिन उसे अपने डांस से काम करने की फुरसत नहीं मिलती थी। कभी कभार तो काम करते भी वह डांस के कुछ स्टेप कर लेता था। कंपनी के अफसरों ने इस बात से परेशान होकर उसे नौकरी से हटा दिया था। इसके बाद वह पूरी तरह से अपने मैड डांस को समर्पित हो गया था।

देखिए, 12वीं पास ने किया कुछ ऐसा कि ‌दीवाने हुए सचिन

9 of 10
आकाश बालीवुड अभिनेता रितिक रोशन के साथ डांस करना चाहता है। आकाश भगत के पिता विनोद भगत ईएसआई अस्पातल में लेबोरेटरी टेक्नीशियन है, जबकि मां अनिता भी सेहत विभाग में है। दोनों उसे इसी पेशे में भेजना चाहते थे, लेकिन वह उसने मैड को अपना लक्ष्य बनाया। आज उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की खबर मिलने से पूरा परिवार उसके साथ है।
विज्ञापन

देखिए, 12वीं पास ने किया कुछ ऐसा कि ‌दीवाने हुए सचिन

10 of 10
शुक्रवार को मुंबई से लुधियाना पहुंचे आकाश भगत का रेलवे स्टेशन पर बैंड बाजे के साथ स्वागत किया। वहीं उसे ओपन जीप में शहर में घुमाते घर लाया गया। इस बात की खबर मिलते आस पड़ोस व रिश्तेदार आकाश भगत के घर बधाई देने पहुंचे। अब फाइनल में पहुंचने के लिए आकाश भगत को मोबाइल वोटिंग की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें